शाहिद कपूर की देवा का फायर मोड ऑन, एडवांस बुकिंग शुरू 
मनोरंजन

Deva Advance Booking: शाहिद कपूर की पावरफुल एक्शन और थ्रिल से भरपूर ‘देवा’ को मिलेगी जबरदस्त ओपनिंग!

Deva Advance Booking: देवा फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। शाहिद कपूर की फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में ने 55 लाख रुपए की कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग का दूसरा दिन चल रहा है और तीसरा बाकी है।

अनिल सिंह

मुंबई: शाहिद कपूर की एक्शन से भरपूर देवा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 31 जनवरी को फिल्म रिलीज होगी, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है पहले दिन एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 55 लाख रुपए की कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग का दूसरे दिन आज है। और एडवांस बुकिंग का तीसरा दिन अभी बाकी है। मतलब फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी यह अंदाजा लगाया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 5 से 10 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

एक्शन से भरपूर ट्रेलर और दमदार गानों के साथ, ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म देवा ने दर्शकों को चौंका दिया है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब जब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी है, तो फैंस के लिए यह एक शानदार मौका है अपनी सीट पहले ही बुक करने का। इस घोषणा के साथ ही मेकर्स ने एक जबरदस्त वीडियो जारी किया है, जिसमें शाहिद कपूर अपने बेहद दमदार और उग्र पुलिस ऑफिसर अवतार में नज़र आ रहे हैं।

जी हां, देवा की एडवांस बुकिंग अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। आखिरकार, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सिर्फ दो दिन में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग खुलने के बाद अब दर्शक इस जबरदस्त एक्शन थ्रिलर का सिनेमाघरों में अनुभव लेने के लिए अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं। मेकर्स ने शाहिद कपूर का एक दमदार वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह एक खतरनाक, लेकिन करिश्माई पुलिस ऑफिसर के रूप में दिख रहे हैं। इस वीडियो ने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है, जिससे यह तय हो गया है कि देवा एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रॉशन एंड्रूज़ द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज व रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित देवा एक जबरदस्त और धमाकेदार एक्शन थ्रिलर है, जो 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें