डेनमार्क की विक्टोरिया बनी मिस यूनिवर्स 2024 
मनोरंजन

डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर थेलविग बनीं मिस यूनिवर्स 2024, भारत की रिया सिंघा ने बनाई टॉप 30 में जगह

मिस यूनिवर्स 2024 में विजेता रही मिस डेनमार्क। पिछले साल की विजेता द्वारा पहनाया गया ताज। वहीं भारत की रिया सिंघा ने भी टॉप 30 में जगह बनाई। आइए जानते हैं कौन रहा रनर-अप।

अदिति भंडारी

मैक्सिको : हर साल की तरह इस साल भी मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता की गई, जिसके परिणाम की घोषणा कर दी गई है। इस साल 2024 में मिस यूनिवर्स का 73वां संस्करण था। इस बार यह प्रतियोगिता एरिना सीडीएमएक्स, मैक्सिको सिटी, मैक्सिको में आयोजित की गई थी। साल 2024 में मिस यूनिवर्स का ताज डेनमार्क के सिर पर सजा, जिनका नाम विक्टोरिया कजेर थेलविग है।

इस बार की पहली रनर-अप रही नाइजीरिया की चिडिम्मा अडेटशिना, दूसरी रनर-अप मैक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान, वहीं तीसरी रनर-अप थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्त्री और इस साल की चौथी रनर-अप रही वेनेजुएला की इलियाना मार्केज़। मिस यूनिवर्स के ग्रैंड फिनाले में भारत की रिया सिंघा भी शामिल थीं। रिया ने टॉप 30 में तो अपनी जगह बना ली थी लेकिन वे टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाईं।

कैसे बनाया जाता है मिस यूनिवर्स का ताज

मिस यूनिवर्स 2024 में 125 देशों की मॉडल्स ने इसमें हिस्सा लिया। पिछले साल की विजेता मिस यूनिवर्स ने इस साल की विजेता मिस विक्टोरिया को ताज पहनाया। इस साल का मिस यूनिवर्स का ताज बहुत ही खास है। इस ताज का नाम लुमिएरे डे ल इनफिनी दिया गया है, जिसका अर्थ होता है अनंत का प्रकाश। इस ताज में हीरों के साथ 23 गोल्डन पर्ल भी लगाए जाते हैं। यह क्राउन महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व भी करता है। इस क्राउन के मोती दक्षिण सागर से लिए जाते हैं। इस क्राउन को बनने में 2 साल का समय लगता है। इसे फिलिपिनो कारीगरों द्वारा पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है।

इस साल टॉप 5 में मिस नाइजीरिया, मिस मैक्सिको, मिस डेनमार्क, मिस थाईलैंड, मिस वेनेजुएला शामिल थीं। वहीं मिस बोलीविया, मिस वेनेजुएला, मिस अर्जेंटीना, मिस प्यूर्टो रिको, मिस नाइजीरिया, मिस रूस, मिस चिली, मिस थाईलैंड, मिस डेनमार्क, मिस पेरू, मिस कनाडा टॉप 12 में शामिल रहीं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें