दीपिका चिखलिया ने अपनाया एआई ट्रेंड 
मनोरंजन

दीपिका चिखलिया ने अपनाया एआई ट्रेंड, सीता के लुक में शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Dipika Chikhlia Shares AI Trend Video: ‘रामायण’ की मशहूर सीता यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एआई ट्रेंड अपनाते हुए एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया।

सोनाली झा
Dipika Chikhlia Embraces AI Trend: आज के दौर में सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ट्रेंड्स ने तहलका मचा रखा है। हर दिन कोई नया एआई ट्रेंड सामने आता है, जो यूजर्स को क्रिएटिव तरीके से अपनी कल्पनाओं को साकार करने का मौका देता है। अब इसी डिजिटल लहर में ‘रामायण’ सीरियल की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी शामिल हो गई हैं।

दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक एआई वीडियो ट्रेंड को फॉलो करते हुए ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड छाया हुआ है जिसमें यूजर्स अपनी पुरानी और नई तस्वीरों को एआई टूल्स की मदद से मर्ज कर ऐसा वीडियो बनाते हैं, जिसमें दोनों इमेजेस के सब्जेक्ट्स एक साथ खड़े नजर आते हैं, जैसे अतीत और वर्तमान का मिलन हो रहा हो।

दीपिका चिखलिया का वीडियो

दीपिका चिखलिया ने भी इसी ट्रेंड को अपनाया और अपने लोकप्रिय सीता लुक वाली पुरानी तस्वीर को अपनी हाल की तस्वीर के साथ मर्ज करके एक शानदार वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में एआई की जादूगरी से ऐसा प्रतीत होता है मानो ‘रामायण’ की सीता आज की दीपिका के साथ खड़ी हों। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि बस ट्रेंड को फॉलो करते हुए।” इस छोटे से संदेश के साथ उन्होंने अपने फैंस को भावुक कर दिया। वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

फैंस का रिएक्शन

फैंस ने दीपिका की सुंदरता, उनकी सीता जैसी गरिमा और नए ट्रेंड को अपनाने की सराहना की। कई यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो देखकर उनके बचपन की यादें ताजा हो गईं। दीपिका ने अपने इस वीडियो को और भी खास बनाने के लिए पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के गाने ‘झूला झुलाए’ को बैकग्राउंड में जोड़ा है। इस गाने को आतिफ असलम और शाहजाद असलम ने लिखा है, जबकि संगीत महमूद रमान, समीर शामी और फरहद हुमायूं ने तैयार किया है।

एआई से बना वीडियो

इस गाने की रोमांटिक बीट्स और झूले जैसी थीम वीडियो के इमोशनल टच के साथ बिल्कुल मेल खाती है। एआई से बना यह वीडियो दिखाता है कि कैसे तकनीक और क्रिएटिव का संगम अतीत और वर्तमान को जोड़ सकता है। दीपिका चिखलिया ने अपने इस ट्रेंड से यह साबित किया कि सादगी और आधुनिकता साथ-साथ चल सकती हैं, बस जरूरत है प्रयोग करने की हिम्मत की।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट