मृणाल ठाकुर-आदिवी शेष की ‘डकैत’ का धमाकेदार टीजर आउट 
मनोरंजन

मृणाल ठाकुर-आदिवी शेष की ‘डकैत’ का धमाकेदार टीजर आउट, अनुराग कश्यप के निगेटिव रोल ने खींचा ध्यान

Dacoit Teaser Release: मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की मच-अवेटेड फिल्म ‘डकैत’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। 1 मिनट 31 सेकंड का यह टीजर रोमांस से शुरू होकर एक्शन और थ्रिल में बदल जाता है।

सोनाली झा

Mrinal Thakur Dacoit Film: मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘डकैत’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शक फिल्म की कहानी व किरदारों को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिलहाल टीजर सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है, हालांकि हिंदी दर्शकों को इसके हिंदी वर्जन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

करीब 1 मिनट 31 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत आदिवी शेष के किरदार से होती है। शुरुआती हिस्से में एक खूबसूरत लव स्टोरी की झलक देखने को मिलती है, जिसमें आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री नजर आती है। धीरे-धीरे टीजर रोमांस से हटकर एक्शन और थ्रिल की दुनिया में कदम रखता है। आदिवी शेष यहां एक लवर बॉय से लेकर खतरनाक एक्शन हीरो तक के अलग-अलग अवतार में दिखते हैं, जो उनके किरदार की गहराई को दर्शाता है।

मृणाल ठाकुर का नया अंदाज

टीजर में मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी सादगी और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस से प्रभावित करती हैं। उनका किरदार सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं दिखता, बल्कि कहानी में उनकी भूमिका अहम होने के संकेत देता है। मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की जोड़ी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती नजर आती है।

अनुराग कश्यप का निगेटिव रोल बना आकर्षण

टीजर का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका अंत है, जहां अनुराग कश्यप की एंट्री होती है। अनुराग फिल्म में निगेटिव रोल निभा रहे हैं और उनका लुक व अंदाज काफी डरावना और प्रभावशाली दिखता है। उनके साथ प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे मंझे हुए कलाकारों की झलक भी टीजर में देखने को मिलती है, जिससे साफ है कि फिल्म की कहानी मजबूत किरदारों से सजी होगी।

रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश

शनिल देव के निर्देशन में बनी ‘डकैत’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन ‘धुरंधर पार्ट 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर, ‘डकैत’ का टीजर रोमांस, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण पेश करता है। टीजर ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म आने वाले साल की बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक होने वाली है।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस