सिद्धांत चतुर्वेदी संग बनेगी मृणाल ठाकुर की जोड़ी, ‘दो दीवाने शहर में’ का फर्स्ट लुक जारी

Do Deewane Shehar Mein: ‘दो दीवाने शहर में’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर पहली बार एक साथ नजर आएंगे।
Siddhant Chaturvedi will be paired with Mrunal Thakur; first look of 'Do Deewane Sheher Mein' released
‘दो दीवाने शहर में’ का फर्स्ट लुक जारी
Published on: 
Updated on: 

Do Deewane Shehar Mein First Look: जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शन्स ने अपनी आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का फर्स्ट लुक बड़े ही अनोखे अंदाज में पेश किया है। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया गया, जिसमें एनीमेशन ट्रीटमेंट, खूबसूरत विजुअल्स और लाजवाब संगीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस वीडियो ने फिल्म की कहानी की झलक दिए बिना ही दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी, जो अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस से लगातार दिल जीतते आ रहे हैं। उनके साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी मृणाल ठाकुर, जो भावनाओं को बेहद सहजता से पर्दे पर उतारने के लिए जानी जाती हैं। दोनों की यह नई जोड़ी पहले लुक से ही दर्शकों को काफी फ्रेश और मनमोहक लग रही है।

दो दीवाने शहर का फर्स्ट लुक

फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो बेहद खूबसूरत तरीके से तैयार किया गया है। इसमें शहर की हल्की पुरानी यादों वाली झलक, सॉफ्ट कलर्स और दिल को शांत कर देने वाली धुनें दिखाई देती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में जो संगीत बजता है, वह फिल्म की आत्मा को बखूबी दर्शाता है। इससे दर्शकों को एक क्लासिक लेकिन मॉडर्न लव स्टोरी की महक आने लगी है।

दो दीवाने शहर की कहानी

‘दो दीवाने शहर में’ वैलेंटाइन वीक के आसपास रिलीज होगी, जो इसे और भी खास बनाती है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म प्यार के मौसम में दर्शकों को एक खूबसूरत, इमोशनल और रिलेटेबल कहानी का तोहफा देगी। कहानी को प्यारी, साधी, दिल छू लेने वाली और पूरी तरह सच्ची बताया गया है, जो लंबे समय बाद सिनेमाघरों में देखने को मिल रही क्लासिक रोमांस की वापसी है।

दो दीवाने शहर में कब होगी रिलीज

फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने किया है, और इसे रवि उदयवार फिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है। भव्य विजुअल्स, ताजा जोड़ी और दिल को पिघला देने वाले संगीत के साथ, ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर पहले से ही जोरदार उत्साह है।

Navbharat Live
navbharatlive.com