मृणाल ठाकुर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Mrunal Thakur की फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, 24 घंटे में तोड़ दिए व्यूज के रिकॉर्ड

Mrunal Thakur Upcoming Movie: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया। 24 घंटे में 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

स्नेहा मौर्या

Mrunal Thakur Film Dacoit A Love Story: मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

शेनिल देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में प्यार, धोखा और बदले की कहानी को दमदार अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म में मृणाल और अदिवि शेष की केमिस्ट्री के साथ-साथ इमोशनल और एक्शन सीन्स भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

डकैत के ट्रेलर को 24 घंटे में मिले 20 मिलियन व्यूज

4 अप्रैल को रिलीज हुए इस ट्रेलर को महज 24 घंटे के भीतर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर भी यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। वहीं, फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका था, जिसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और उसे 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

रिलीज डेट में हुआ बदलाव

पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। अब ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट को बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचाने के लिए आगे बढ़ाया गया।

फिल्म में ये दमदार स्टारकास्ट आए हैं नजर

इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है।

इस फिल्म को सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सुनील नारंग इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और इसका संगीत भीम सिसिरोलियो ने तैयार किया है।

क्यों खास है ‘डकैत’?

‘डकैत: अ लव स्टोरी’ एक रोमांटिक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें इमोशन और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। ट्रेलर के आधार पर यह कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को सीट से बांधे रखने में सफल हो सकती है।

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?