साइकिल पर चढ़ कर आफिज पति के लिए कमाने निकली आम्रपाली दुबे, साइकल वाली दीदी का ट्रेलर रिलीज  
मनोरंजन

Aamrapali Dubey: अपाहिज हुए पति के लिए कमाने निकली आम्रपाली, साइकल वाली दीदी का ट्रेलर रिलीज

Cycle Wali Didi: आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म साइकिल वाली दीदी का ट्रेलर जारी हो गया है, इसमें आम्रपाली अपने अपाहिज का इलाज करने के लिए घर से कमाने निकलती है।

अनिल सिंह

StartFragment

Cycle Wali Didi Trailer Released: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म साइकिल वाली दीदी का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म की कहानी ट्रेलर में लोगों को काफी पसंद आ रही है। दरअसल यह एक ऐसी महिला की कहानी है जिसकी जल्द ही शादी हुई है, पति मशहूर पहलवान है, लेकिन शादी के तुरंत बाद वो अपाहिज हो जाता है। पति की देखरेख और इलाज के लिए पैसे की जरूरत होती है, तो आम्रपाली दुबे गांव की शिक्षिका बनने का फैसला लेती है, लेकिन उन्हें बहुत सी अड़चनों का सामना करना पड़ता है। 

महिला अगर कमाने निकले और वह भी साइकिल पर सवार होकर तो उसे गांव देहात में कितनी मुश्किलें पैदा हो सकती है साइकिल वाली दीदी फिल्म की कहानी में इसे बेहतरीन तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है।

साइकिल वाली दीदी आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे ने जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म साइकिल वाली दीदी का ट्रेलर b4u भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जहां इसे लोग देख रहे हैं और काफी पसंद कर रहे हैं। 

यहां देखें ट्रेलर

साइकिल वाली दीदी कब होगी रिलीज

4 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर वीडियो में फिल्म की कहानी का सारांश रूप दिखाया गया है और सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के कहानी की और आम्रपाली दुबे के एक्टिंग की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। फिल्म का ट्रेलर तो जारी हो गया है लेकिन फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। कहा यह जा रहा है कि फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी। 

फिल्म में बाकी कलाकार

आम्रपाली दुबे के अलावा इस फिल्म में शिवम तिवारी, भूपेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनु ओझा, स्वीटी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पल्लवी कोहली और ढेर सारे बाल कलाकार नजर आने वाले हैं फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है फिल्म की कहानी सत्येंद्र सिंह ने लिखी है। संगीत ओम झा ने दिया है तो वहीं गीतकार प्यारेलाल यादव हैं। 

EndFragment

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत