सीआईडी, केबीसी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

CID 2 फैंस को लगा झटका, बंद हो सकता है शो, KBC 17 लेने जा रहा है जगह ?

सीआई़डी 2 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन इसी बीच खबरे हैं कि कम टीआरपी की वजह से शो बंद हो सकता है और इसके जगह अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' शुरू होगा।

स्नेहा मौर्या

Cid 2-KBC 17 : टीवी पर एक बार फिर से चर्चित क्राइम थ्रिलर शो ‘सीआईडी’ को वापस लाकर मेकर्स ने दर्शकों की पुरानी यादें ताजा करने की कोशिश की थी। करीब 6 साल के लंबे गैप के बाद यह शो ‘सीआईडी 2’ नाम से नए कलाकारों और पुराने किरदारों के साथ लौटा, लेकिन अब खबर है कि यह शो बंद होने की कगार पर है।

दरअसल, कई ट्विस्ट और टर्न, नई कहानियों और पुराने चेहरों की वापसी के बावजूद शो को वो टीआरपी नहीं मिल पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सीआईडी 2’ की लोकप्रियता में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शो के निर्माता और चैनल दोनों चिंतित हैं।

शो में ये नए चेहरे आए थे नजर

टीवी एक्टर पार्थ समथान ने इस सीजन में एसीपी आयुष्मान के रूप में एंट्री ली थी। वहीं पुराने फैंस की डिमांड पर श्रद्धा मुसले और जानवी छेड़ा जैसे पुराने चेहरों की भी वापसी हुई। लेकिन शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युमन की भूमिका अब सीमित कर दी गई है, जिससे दर्शकों को वो पुराना तड़का महसूस नहीं हो रहा। ‘बॉलीवुड लाइफ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि आने वाले हफ्तों में शो की टीआरपी में सुधार नहीं हुआ, तो सोनी टीवी इसे जल्द ही ऑफ-एयर कर सकता है।

सीआईडी की जगह आएगा ये शो

सबसे दिलचस्प बात ये है कि ‘सीआईडी’ के स्लॉट को रिप्लेस करने के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ की चर्चा जोरों पर है। अमिताभ बच्चन के इस फेमस क्विज शो की लोकप्रियता हमेशा से टॉप पर रही है, और ऐसा माना जा रहा है कि चैनल अपने प्राइम टाइम स्लॉट को सुरक्षित करने के लिए इस बदलाव की योजना बना रहा है।

हालांकि, अब तक सोनी टीवी या शो के प्रोडक्शन हाउस ने इस मामले में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ‘सीआईडी 2’ का अंत अब करीब है।

शो वर्तमान में हर वीकेंड रात 10 बजे सोनी टीवी और सोनी लाइव पर प्रसारित हो रहा है। जहां एक ओर फैंस को झटका लग सकता है, वहीं दूसरी ओर केबीसी 17 की वापसी उनके लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। फिलहाल अब देखना होगा कि क्या सीआईडी 2 को बचाने के लिए कोई नया मोड़ आएगा या यह शो इतिहास का हिस्सा बन जाएगा।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर