आमिर खान करेंगे 28 साल बाद 'डबल धमाका', नई फिल्म में फिर मचाएंगे तहलका

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान सितारे जमीन पर के बाद एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह 28 साल बाद अपनी नई फिल्म में डबल धमाका करते नजर आएंगे, जिसका टाइटल रिवील नहीं किया गया है।
आमिर खान की ‘थ्री इडियट्स’ ने रचा इतिहास, 55 करोड़ की लागत से कमाए 460 करोड़
आमिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर से अपने फैंस के लिए खास सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। जहां उनकी कमबैक फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके सफलता का परचम लहराया है, तो वहीं अब वो एक डबल धमाका करने की तैयारी में हैं, वो भी एक ऐसे अंदाज में जो उन्होंने लगभग 28 साल पहले किया था।

दरअसल, आमिर खान इन दिनों एक अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो कि बासु चटर्जी और ऋषिकेश मुखर्जी जैसे दिग्गजों के जमाने की मीठी और मासूम कॉमेडी से प्रेरित है। आमिर कहते हैं कि "ऐसी फिल्में अब बननी बंद हो गई हैं। इनमें ना हाई वोल्टेज ड्रामा होता है, ना मौत-मारकाट। लेकिन जब आप थिएटर से बाहर निकलते हैं, तो एक मुस्कान आपके चेहरे पर होती है।"

आमिर खान कैमियो के रोल में मचाएंगे धमाल

इस फिल्म में आमिर खान एक कैमियो रोल निभा रहे हैं, लेकिन यही नहीं, वे इसमें दो गाने खुद गाने वाले हैं, जो राम संपत कंपोज कर रहे हैं। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब आमिर सिंगर बनें, बल्कि फैंस को अब भी याद है उनका ‘आती क्या खंडाला’ सॉन्ग, जो एक समय में ट्रेंड बन गया था।

आमिर बताते हैं कि "जब मैंने 'आती क्या खंडाला' गाया था, वो मजाक में किया था। लेकिन उसके बाद मुझे गाने का शौक लग गया। अब मैं बाकायदा सिंगिंग क्लास ले रहा हूं। मेरी गुरु हैं सुचेता भट्टाचार्य, जो मुझे क्लासिकल और बेसिक ट्रेनिंग दे रही हैं। मैं अब सिंगिंग को सीरियसली ले रहा हूं।"

इस दिग्गज के फैंन रहे हैं एक्टर

आमिर खान हमेशा से लता मंगेशकर के बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने कहा कि "मेरे दिन की शुरुआत लता दीदी के गानों से होती है। मैं चाहता था कि वो मेरी कोशिशें देखें, सुनें। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है।"

जहां फैंस उनकी ‘महाभारत’ प्रोजेक्ट की राह देख रहे हैं, वहीं ये खबर कि आमिर एक बार फिर अपनी आवाज़ में गाने वाले हैं, उनके चाहने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। कॉमेडी, कैमियो और अब सिंगिंग, आमिर खान वाकई एक बार फिर से सबको चौंकाने को तैयार हैं।