चॉकलेट डे सॉन्ग्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Chocolate Day 2026: चॉकलेट से भी मीठे हैं बॉलीवुड के ये गाने, पार्टनर के साथ झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

Chocolate Day Songs: वैलेंटाइन वीक के खास मौके चॉकलेट डे पर अपने प्यार को एक्सप्रेस करें बॉलीवुड के इन रोमांटिक गानों के साथ, जो आपके रिश्ते में घोल देंगे मिठास।

स्नेहा मौर्या

Romantic Bollywood Songs For Chocolate Day: दुनियाभर में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और 9 फरवरी को प्यार के इस खास हफ्ते का सबसे मीठा दिन यानी चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट कर अपने रिश्ते में मिठास भरते हैं। अगर आप इस मौके को और भी यादगार बनाना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के ये रोमांटिक गाने आपके सेलिब्रेशन में चार चांद लगा सकते हैं।

चॉकलेट

टोनी कक्कड़ का सुपरहिट सॉन्ग ‘चॉकलेट’ आज के समय में कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस गाने में रोमांस और मस्ती का परफेक्ट मेल देखने को मिलता है। टोनी कक्कड़ की आवाज और म्यूजिक इस गाने को चॉकलेट डे के लिए एकदम फिट बनाते हैं। अवनीत कौर और रियाज अली पर फिल्माया गया यह सॉन्ग अपने पार्टनर को डेडिकेट करने के लिए बेहतरीन चॉइस है।

गुलाबी

फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ का गाना ‘गुलाबी’ प्यार की शुरुआत और हल्की-फुल्की केमिस्ट्री को खूबसूरती से दर्शाता है। जिगर सरैया और प्रिया सरैया की आवाज इस गाने को और भी खास बनाती है। सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर की फ्रेश जोड़ी इस गाने में नजर आती है, जो चॉकलेट डे पर रोमांटिक मूड सेट कर देगी।

गल मिट्ठी मिट्ठी बोल

अगर आप चॉकलेट डे पर थोड़ा डांस और मस्ती चाहते हैं, तो फिल्म ‘आयशा’ का गाना ‘गल मिट्ठी मिट्ठी बोल’ जरूर प्लेलिस्ट में शामिल करें। तोची रैना की आवाज और अमित त्रिवेदी का म्यूजिक इस गाने को एनर्जी से भर देता है। अभय देओल और सोनम कपूर पर फिल्माया गया यह सॉन्ग दिल और माहौल दोनों को मीठा बना देगा।

हीरिए

‘हीरिए’ एक सॉफ्ट और सुकून देने वाला रोमांटिक सॉन्ग है, जो बिना शर्त प्यार की बात करता है। जसलीन रॉयल की मधुर आवाज और भावुक बोल इस गाने को चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर के लिए परफेक्ट डेडिकेशन बनाते हैं। दुलकर सलमान के साथ इसकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

इश्क वाला लव

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का ‘इश्क वाला लव’ आज भी कपल्स की पहली पसंद बना हुआ है। यह गाना प्यार में पड़ने की मासूम खुशी को बखूबी बयां करता है। चॉकलेट डे पर इस सॉन्ग के साथ अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना एक शानदार आइडिया हो सकता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज