Chocolate Day Gifts: चॉकलेट की मिठास के साथ पार्टनर को दें ये गिफ्ट, यादगार बन जाएगा लम्हा

Romantic Chocolate Gift Ideas: चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का सबसे मीठा दिन होता है जब लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट के साथ प्यार और केयर का एहसास कराते हैं। इस मौके पर आप खास गिफ्ट दे सकते हैं।
Best Chocolate Day Gift Ideas For Partner
चॉकलेट और रोमांटिक गिफ्ट्स (सौ. एआई)
Published on: 
Updated on: 

Chocolate Day Gifts Ideas: 9 फरवरी को दुनिया भर में चॉकलेट डे मनाया जा रहा है। प्यार के इजहार के लिए मिठास जरूरी है लेकिन इस साल ट्रेंड बदल गया है। अब लोग सिर्फ एक चॉकलेट बार नहीं बल्कि कस्टमाइज्ड और क्रिएटिव गिफ्ट्स पसंद कर रहे हैं। इस बार चॉकलेट डे को खास बनाने के लिए आप कुछ यूनिक गिफ्ट दे सकते हैं।

वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे का महत्व सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है यह रिश्तों में मिठास घोलने का एक बहाना है। अगर आप भी अपने पार्टनर को वही पुरानी बोरिंग चॉकलेट देकर बोर हो चुके हैं तो इस साल इन ट्रेंडी और ऑनलाइन उपलब्ध गिफ्ट्स को आजमा सकते हैं।

पर्सनलाइज्ड फोटो चॉकलेट

आजकल ऐसी चॉकलेट्स काफी चलन में हैं जिनके ऊपर आपके पार्टनर की तस्वीर या नाम लिखा होता है। कई ऑनलाइन वेबसाइट्स आपके द्वारा दी गई फोटो को एडिबल इंक (खाने योग्य स्याही) से चॉकलेट पर प्रिंट करती हैं। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि एक बेहद भावुक उपहार भी है।

चॉकलेट बुके

फूलों का बुके तो पुराना हो गया अब जमाना है चॉकलेट बुके का। इसमें फेरेरो रोचर, किटकैट या डेयरी मिल्क जैसी चॉकलेट्स को फूलों की तरह सजाया जाता है। यह दिखने में बहुत ही शानदार लगता है और इसे आप आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

चॉकलेट बुके (सौ. फ्रीपिक)
चॉकलेट बुके (सौ. फ्रीपिक)

ओपन व्हेन चॉकलेट बॉक्स

यह एक अनोखा कॉन्सेप्ट है। इसमें अलग-अलग परिस्थितियों के लिए अलग-अलग चॉकलेट्स होती हैं। जैसे 'जब आप दुखी हों', 'जब आपको मेरी याद आए' या 'जब आप कुछ नया शुरू करें'। हर पैकेट में एक छोटा सा प्यारा संदेश भी छिपा होता है।

चॉकलेट मेकिंग किट

अगर आपका पार्टनर कुकिंग का शौकीन है तो उन्हें एक चॉकलेट मेकिंग किट गिफ्ट करें। इसमें मोल्ड्स, कोको पाउडर, नट्स और रेसिपी बुक होती है। साथ मिलकर चॉकलेट बनाना आपके क्वालिटी टाइम को और भी यादगार बना देगा।

एक्सप्लोजन बॉक्स

जैसे ही इस बॉक्स को खोला जाता है यह चारों तरफ से खुल जाता है और बीच में ढेर सारी चॉकलेट्स और आपकी साथ वाली तस्वीरें नजर आती हैं। यह एक परफेक्ट सरप्राइज एलिमेंट है जो आपके पार्टनर को हैरान कर देगा।

इन दिनों ऑनलाइन साइट पर आसानी से Same Day Delivery के विकल्प पर खरीद सकते हैं। अगर आप लास्ट मिनट पर शॉपिंग कर रहे हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसके अलावा लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के लिए भी यह परफेक्ट गिफ्ट है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com