चित्रांगदा सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Chitrangada Singh Birthday: डायरेक्टर की डिमांड से टूटा चित्रांगदा सिंह का दिल, बीच में छोड़ी फिल्म

Chitrangada Singh Birthday: चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ। चित्रांगदा ने सॉरी भाई, देसी बॉयज, आई मी और मैं, गैसलाइट, बाजार, बॉब बिस्वास जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

सोनाली झा

Chitrangada Singh Birthday Special Story: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का नाम इंडस्ट्री में उन कलाकारों में लिया जाता है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई। हालांकि, उनका करियर जितना दिलचस्प रहा, उतना ही विवादों से भी घिरा। खासकर, फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज से जुड़ा एक किस्सा आज भी चर्चा में रहता है।

चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता आर्मी ऑफिसर थे और भाई दिग्विजय सिंह चहल एक गोल्फर हैं। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से होम साइंस में ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। विज्ञापनों और अल्ताफ राजा के हिट गाने 'तुम तो ठहरे परदेसी' से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की।

चित्रांगदा सिंह का करियर

चित्रांगदा सिंह ने सॉरी भाई से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने देसी बॉयज, आई मी और मैं, गैसलाइट, गब्बर, बाजार, बॉब बिस्वास जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उनकी फिल्मों को बहुत बड़ा बॉक्स ऑफिस सक्सेस नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया। साल 2017 में उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज में कास्ट किया गया था।

डायरेक्टर का अनुचित डिमांड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एक इंटिमेट सीन को लेकर डायरेक्टर ने उनसे अनुचित डिमांड की। चित्रांगदा सिंह इस सीन को लेकर सहज नहीं थीं। जब उन्होंने अपनी असहमति जताई तो सेट पर उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह घटना इतनी तकलीफदेह थी कि चित्रांगदा सेट पर ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने तुरंत फिल्म छोड़ने का फैसला लिया और शूटिंग बीच में ही छोड़ दी।

चित्रांगदा की हिम्मत की मिसाल

इस घटना ने न सिर्फ इंडस्ट्री में वर्कप्लेस के माहौल पर सवाल उठाए बल्कि महिला कलाकारों के प्रति सम्मान के मुद्दे को भी सामने लाया। चित्रां गदा सिंहका यह कदम एक मिसाल बन गया कि काम से ज्यादा जरूरी है आत्म-सम्मान। आज भी चित्रांगदा इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और वेब सीरीज व फिल्मों में चुनिंदा रोल करती नजर आती हैं। उनका यह किस्सा उन कलाकारों के लिए प्रेरणा है जो अपने करियर से ज्यादा खुद की इज्जत को महत्व देते हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG