मन शंकर वर प्रसाद गारू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Chiranjeevi की 'मन शंकर वर प्रसाद गारू’ ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बनी मेगा स्टार की सबसे बड़ी ग्रॉसर फिल्म

Chiranjeevi Highest Grossing Film: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ ने सिर्फ 6 दिनों में 261 करोड़ रुपए कमाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्नेहा मौर्या

Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office Collection Day: साउथ इंडस्ट्री के मेगा स्टार चिरंजीवी की हालिया फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 12 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को पहले ही दिन से खूब पसंद आ रही है और लगातार रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ 6 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 261 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार कमाई के साथ ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ अब चिरंजीवी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस शाइन स्क्रीन्स ने एक्स (Twitter) पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि “दिन-ब-दिन रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड…मेगा संक्रांति ब्लॉकबस्टर ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। सिर्फ 6 दिनों में 261 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई, अब 300 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है।”

चिरंजीवी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

इस फिल्म ने चिरंजीवी की पिछली हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ को भी पीछे छोड़ दिया है। 2019 में रिलीज हुई सई रा नरसिम्हा रेड्डी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 246.6 करोड़ रुपए कमाए थे। अब ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया इतिहास बना दिया है। चिरंजीवी की अब तक की 5 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में इस प्रकार हैं:-

  • मन शंकर वरप्रसाद गारू- 261 करोड़
  • सई रा नरसिम्हा रेड्डी- 246.6 करोड़
  • वॉल्टेयर वीरैया- 219 करोड़
  • कैदी नंबर 150- 164 करोड़
  • गॉडफादर- 107 करोड़

फिल्म की स्टार कास्ट भी दर्शकों के बीच चर्चा में है। इसे डायरेक्ट किया है अनिल रविपुडी ने, और इसमें नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, वेंकटेश, सचिन खेडेकर जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।

‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ ने ग्लोबल लेवल पर किया कमाल

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ते इस फिल्म ने न सिर्फ चिरंजीवी की पॉपुलैरिटी को और बढ़ाया है, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर फिल्मों के मानक भी तय किए हैं। फैंस इस फिल्म को देखकर वाकई रोमांचित हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसके आगे के कलेक्शन को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि, ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ की इस जबरदस्त कमाई ने साबित कर दिया है कि चिरंजीवी के स्टारडम और उनकी फिल्मों की पावर अभी भी साउथ और ग्लोबल लेवल पर कमाल करती है।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते