- Hindi News »
- Entertainment »
- Megastar Chiranjeevi 70th Birthday Ram Charan Emotional Post
मेगास्टार चिरंजीवी के जन्मदिन पर राम चरण हुए भावुक, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास मैसेज
- Written By: स्नेहा मौर्या
Chiranjeevi Birthday: साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी आज यानी 22 अगस्त को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके बेटे रामचरण ने इमोशनल अंदाज में पोस्ट शेयर कर विश किया है।

चिरंजीवी बर्थडे सेलिब्रेशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ram Charan Father Chiranjeevi Birthday: साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी आज, 22 अगस्त (शुक्रवार) अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके बेटे और सुपरस्टार राम चरण ने पिता के लिए बेहद भावुक पोस्ट लिखकर फैंस का दिल जीत लिया।
राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपने पिता को गले लगाते हुए और उनके चरण स्पर्श करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि “आज सिर्फ आपका जन्मदिन नहीं बल्कि आपके अद्भुत व्यक्तित्व का उत्सव है। आप मेरे हीरो, मेरे मार्गदर्शक और मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। मेरी हर सफलता और जीवन के मूल्य आपसे ही आते हैं। 70 साल की उम्र में भी आपका जज्बा और ऊर्जा किसी को भी प्रेरित कर सकती है।”
चिरंजीवी के जन्मदिन पर बेटे राम चरण ने लुटाया प्यार
उन्होंने आगे कहा कि वे अपने पिता के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं। राम चरण ने लिखा कि “आप जैसे पिता हर किसी की जिंदगी में होना सौभाग्य की बात है। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा।”
सम्बंधित ख़बरें
Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, इंस्टा पर स्टोरी लगाकर दी श्रद्धांजलि
Salman Khan का ‘काला हिरण’ पर बड़ा एक्शन, मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस
फिल्मों में नहीं थी कोई दिलचस्पी, लेकिन किस्मत ने बना दिया निर्देशक, जानें Mani Ratnam की कहानी
11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, 24 साल में खड़ा किया आरके स्टूडियो, ऐसी थी Raj Kapoor की कहानी
जन्मदिन से एक दिन पहले ही चिरंजीवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विश्वंभरा’ का टीजर रिलीज किया था। 1 मिनट 14 सेकंड के इस टीजर को मेकर्स ने यूट्यूब पर लॉन्च किया और फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया। वीडियो में चिरंजीवी का एक्शन अवतार बेहद दमदार नजर आ रहा है। फिल्म की झलक से साफ है कि इसकी कहानी महादेव और उनकी शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमेगी। भव्य सेट, जबरदस्त एक्शन और चिरंजीवी का खतरनाक लुक दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें- गायत्री चलेगी नई चाल, क्या मिहिर और तुलसी के रिश्ते में आएगी दरार, परी के राज से उठेगा पर्दा?
राम चरण का फिल्म करियर
वहीं अगर राम चरण की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था। निर्देशक शंकर की यह राजनीतिक एक्शन ड्रामा एक ईमानदार आईएएस अधिकारी की कहानी है, जो भ्रष्ट नेताओं से टकराता है और किस्मत उसे राज्य का मुख्यमंत्री बना देती है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या और श्रीकांत जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म वर्तमान में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। हालांकि, कुछ समय पहले स्वतंत्रता दिवस पर भी राम चरण ने अपनी बेटी के साथ झंडे को सलाम करते हुए एक वीडियो साझा किया था, जिसने फैंस का दिल छू लिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Megastar chiranjeevi 70th birthday ram charan emotional post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tryambakeshwar Temple में श्रद्धालुओं से बदसलूकी का आरोप, पूर्व ट्रस्टी ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
Jun 02, 2026 | 01:05 PMनेपाल के पीएम बालेन शाह ने फिर छेड़ा Border Dispute! भारत-नेपाल की इस तनातनी के बीच आखिर कहां खड़ा है चीन?
Jun 02, 2026 | 01:05 PMMD तस्करी का जाल: नागपुर में ड्रग्स की बड़ी खेप का पर्दाफाश, पुलिस जांच में नए खुलासे
Jun 02, 2026 | 01:03 PMठाणे के 193 एकड़ क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का आरोप, मनसे ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Jun 02, 2026 | 01:03 PMMP Bus Service: सार्वजनिक परिवहन की बदलेगी सूरत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इंदौर संभाग से प्रारंभ होगी
Jun 02, 2026 | 12:59 PMPahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
Jun 02, 2026 | 12:58 PMखरगोन में मौत पर बवाल: युवक की संदिग्ध डेथ के बाद भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला
Jun 02, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














