चारु असोपा, राजीव सेन 
मनोरंजन

Charu Asopa Reaction: ‘मैं जो भी करूं, इस आदमी को सब ड्रामा ही..’ चारु ओसापा ने एक्स हसबैंड राजीव के बयान पर दिया जवाब

चारु असोपा एक बार सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी जियाना के साथ अपने होमटाउन बीकानेर शिफ्ट हो गई हैं। लेकिन उनके एक्स पति राजीव सेन ने इसे झूठा बताया था। अब चारू ने इस पर रिएक्ट किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारु असोपा को आज हर कोई जानता है। लेकिन चारू एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। वह मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन में शिफ्ट हो गई हैं। इन सबके बीच उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वह मायानगरी में आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं और इसी वजह से उन्होंने अपने होमटाउन राजस्थान के बीकानेर शिफ्ट होने का फैसला किया।

लेकिन उनके एक्स पति और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपनी एक्स वाइफ चारू की बातों को झूठा बताया था। ऐसे में अब चारु असोपा ने अपने एक्स हसबैंड को करारा जवाब दिया है।

दरअसल, चारु असोपा का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, उनके एक्स पति राजीव सेन ने इसे झूठा बताया। साथ ही राजीव ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ क्रूज पार्टी में पूरा खर्चा खुद उठाया था और उन्होंने बीकानेर में एक प्रॉपर्टी भी खरीदी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर वो तंगी से परेशान हैं, तो इतना पैसा कहां से खर्च कर रही हैं। अब राजीव के इस बयान पर चारू ने रिएक्ट किया है।

हाल ही में चारु इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा कि " वाह... बहुत खूब। मैं हमेशा जो भी करती हूं, वो इस आदमी को बस ड्रामा ही लगता है।"

सिर्फ इतना ही नहीं, इस पोस्ट को शेयर करने के तुरंत बाद चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई छोड़ने और राजस्थान शिफ्ट होने के पीछे की पूरी कहानी भी बताई। साथ ही राजीव के दावों पर भी बात की है और बताया कि वह अभी बेटी के लिए सीरियल नहीं कर रही हैं और इसी वजह से बेवजह मुंबई में रहकर लाखों का रेंट देना उन्हें फालतू लग रहा था।

चारु असोपा ने आगे बताया कि आर्थिक तंगी के चलते मुंबई नहीं छोड़ रही हैं, बल्कि वह मुंबई में लाखों का रेंट देने से बचना चाहती हैं। इसके बाद राजीव के घर खरीदने के दावे पर चारु ने बोला कि हां मैंने बीकानेर में एक प्रॉपर्टी खरीदी है लेकिन उसके लिए लोन लिया है और जितना पैसा मुंबई में रेंट दे रही हूं उतने में मैं घर की ईएमआई चुका दूंगी। हालांकि, मुझे यही सही लगा, इसलिए मैं मुंबई छोड़कर जा रही हूं। वह घर से ही व्लॉग और बिजनेस चलाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने एक्टिंग नहीं छोड़ी है, लेकिन वह अब सीरीयल नहीं करना चाहती हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत