सोनू निगम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘चलो बुलावा आया है’ शो में सोनू निगम देंगे अपनी आवाज, बुंदेलखंड की मासूम मानिकी की कहानी छू लेगी दिल

Sonu Nigam New Song: सोनी टीवी पर ‘चलो बुलावा आया है’ नाम का सीरियल जल्द ही शुरू होने जा रहा है और इस शो के लिए सोनू निगम खुद अपने सॉन्ग को रीक्रिएट करेंगे।

स्नेहा मौर्या

Chalo Bulawa Aaya Hai Serial: मशहूर गायक सोनू निगम का सुपरहिट गीत ‘चलो बुलावा आया है’ देशभर में बहुत लोकप्रिय है। यह भक्ति गीत नवरात्रि के समय और माता के दर्शन के दौरान श्रद्धालु अक्सर गुनगुनाते हैं। अब इस गीत को एक नए रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। दरअसल, सोनू निगम खुद इस गीत को नए तरीके से रीक्रिएट करेंगे और जल्द ही एक नए टीवी सीरियल में अपनी आवाज देंगे।

इस नए सीरियल का नाम भी ‘चलो बुलावा आया है’ रखा गया है, जो जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इस सीरियल की कहानी बुंदेलखंड (झांसी) के एक छोटे से गांव की रहने वाली 8 वर्षीय मानिकी सिंह लोधी की भावुक यात्रा पर आधारित है। उसके पिता सागर सिंह लोधी, जो सेना अधिकारी थे, सीमा पर लापता हो जाते हैं। मानिकी को विश्वास नहीं होता कि उसके पिता ने उसे छोड़ दिया है।

क्या है बुंदेलखंड की मासूम मानिकी की कहानी

मानिकी की अटूट आस्था और विश्वास माता वैष्णो देवी में उसकी प्रार्थना के रूप में बदल जाता है। यह आस्था उसे कटरा की कठिन यात्रा पर ले जाती है, जहां वह माता से अपने पिता से मिलवाने की प्रार्थना करती है। सीरियल में पायोजा श्रीवास्तव मानिकी सिंह लोधी की भूमिका निभाएंगी। वहीं अविनेश रेखी उनके पिता सागर सिंह लोधी की भूमिका में दिखाई देंगे और आलिया घोष मां आनंदी सागर लोधी का किरदार निभाएंगी।

शो में ये कलाकार आएंगे नजर

इस सीरियल का निर्माण सिद्धार्थ कुमार तिवारी की कंपनी स्वास्तिक प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। इसके अलावा, अभिनेता पुनीत वशिष्ठ विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। श्रुति चौधरी शिक्षक और माता के किरदार में अपना अभिनय दिखाएंगी।

सोनू निगम के लिए यह अनुभव बेहद खास है

सोनू निगम ने बताया कि उन्हें इस गाने के साथ गहरी आत्मीयता है और इस नए सीरियल में इसे पेश करना उनके लिए बहुत खास अनुभव है। इसके अलावा, अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी सोनू निगम के गाए एक लोकप्रिय गाने ‘बिजुरिया’ को रीमिक्स किया जा रहा है। सोनू निगम और वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक रील भी साझा की थी, जिसमें दोनों गाने के हुक स्टेप्स करते नजर आए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z