दीपिका कक्कड़, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ, शिव ठाकरे 
मनोरंजन

Shiv Thakare: दीपिका कक्क्ड़ की जगह लेंगे शिव ठाकरे, टीवी एक्ट्रेस ने बीच में छोड़ा शो

Celebrity MasterChef: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ रियलिटी शो बीच में ही छोड़ दिया है। अब उनकी जगह शिव ठाकरे ले सकते हैं।

अनिल सिंह

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्होंने बीच में ही सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो को छोड़ दिया है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ कंटेस्टेंट उषा नाडकर्णी ने इस खबर को कंफर्म किया है और बताया है कि उनका रिप्लेसमेंट ढूंढा जा रहा है। टीवी के रियलिटी शो में अब दीपिका कक्कड़ की जगह शिव ठाकरे नजर आ सकते हैं। खबर के मुताबिक शिव ठाकरे से बातचीत चल रही है। वह वाइल्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकते हैं।

इंडिया फोरम ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि शो मेकर्स ने शिव ठाकरे को अप्रोच किया है। कहा यह जा रहा है कि वह शो में दीपिका कक्कड़ की जगह ले सकते हैं। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अब दीपिका कक्कड़ की जगह शिव ठाकरे नजर आएंगे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के रनर अप रहे थे। इससे पहले वह मराठी बिग बॉस 2 के विजेता रहे। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में वो कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। ऐसे में वह अब एक और टीवी के रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं।

टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कुल 11 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे थे। चंदन प्रभाकर एविक्ट होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने। उसके बाद दीपिका कक्कड़ को खराब तबीयत की वजह से छोड़ना पड़ा। इस शो मी बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, रुबीना दिलैक और राजीव अदातिया बिग बॉस के अलग-अलग सीजन के कंटेस्टेंट रहे हैं। यह पहला ऐसा शो है जहां बिग बॉस के अलग-अलग सीजन की तीन विनर एक साथ नजर आई। दीपिका कक्कड़, तेजस्वी प्रकाश और रुबीना दिलैक।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान