आलिया भट्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिल्म में मिलेगा ज्यादा स्क्रीन टाइम, 25 दिनों तक करेंगी शूटिंग

Alia Bhatt Brahmastra 2 Shooting: ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट फिल्म में एक्सटेंडेड अपीयरेंस में नजर आएंगी और करीब 25 दिनों तक शूटिंग कर सकती हैं।

सोनाली झा

Alia Bhatt Film Brahmastra 2 Update: अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है। साल 2022 में रिलीज हुए पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और फिल्म की कहानी ने इसके अगले हिस्से के लिए कई सवाल छोड़ दिए थे। अब फिल्म के दूसरे पार्ट से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें आलिया भट्ट के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में आलिया भट्ट का रोल पहले पार्ट के मुकाबले बड़ा होने वाला है। फिल्म में उनकी ‘एक्सटेंडेड अपीयरेंस’ होगी, यानी दर्शकों को आलिया पहले पार्ट की तुलना में ज्यादा समय तक स्क्रीन पर नजर आएंगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया फिल्म के लिए करीब 25 दिनों तक शूटिंग कर सकती हैं। वहीं पूरी फिल्म की शूटिंग लगभग 125 दिनों में पूरी करने की तैयारी बताई जा रही है।

पहले पार्ट में रणबीर के साथ नजर आई थीं आलिया

आलिया के किरदार की कहानी में कितनी अहम भूमिका होगी, इसे लेकर मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आलिया भट्ट ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट में ईशा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी जोड़ी रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। अब दूसरे पार्ट में भी आलिया की मौजूदगी फिल्म के लिए खास मानी जा रही है।

देव और अमृता की कहानी पर रहेगा फोकस

‘ब्रह्मास्त्र 2’ की कहानी को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार देव और दीपिका पादुकोण के किरदार अमृता की कहानी को विस्तार दिया जाएगा। इन दोनों किरदारों की झलक पहले पार्ट में दिखाई गई थी। बताया जा रहा है कि मेकर्स अभी भी दीपिका पादुकोण से अमृता के किरदार को लेकर बातचीत कर रहे हैं। अगर दीपिका फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो रणबीर और दीपिका की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

क्या शिवा और देव दोनों बनेंगे रणबीर

फिल्म की कास्टिंग को लेकर पहले कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसी चर्चाएं भी थीं कि रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल निभाएंगे, लेकिन बाद की रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणबीर कपूर ही कहानी को आगे बढ़ाएंगे। चर्चा है कि रणबीर फिल्म में शिवा और देव दोनों किरदार निभा सकते हैं। अयान मुखर्जी फिलहाल फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वहीं रणबीर कपूर अप्रैल 2027 से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत

जंतर-मंतर आंदोलन को लेकर RSS की दो टूक, युवाओं की चिंता समझे सरकार, दूर हों सिस्टम की खामियां