कुणाल खेमू बने लापरवाह एजेंट तो प्रीति जिंटा बनीं बॉस, वाइब के टीजर में एक्शन के साथ कॉमेडी का डबल डोज

Vibe Teaser: कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में प्रीति जिंटा खुफिया एजेंसी की अफसर बनी हैं, जो कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव को एजेंट बनने की ट्रेनिंग देती हैं।
Vibe Teaser Release
कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Preity Zinta Film Vibe Teaser Release: कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाइब’ का टीजर रिलीज हो गया है। शुक्रवार को जारी किए गए इस टीजर में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव की झलक देखने को मिलती है। फिल्म को एक्शन-कॉमेडी के अंदाज में बनाया गया है, जिसमें बॉलीवुड की चर्चित स्पाई फिल्मों की दुनिया को मजेदार तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। टीजर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

टीजर की शुरुआत प्रीति जिंटा के किरदार से होती है। वह फिल्म में एक खुफिया एजेंसी की अधिकारी के रूप में नजर आ रही हैं। उनकी एजेंसी को देश में होने वाले एक आतंकी हमले की जानकारी मिलती है। इसके बाद मिशन को पूरा करने के लिए दो ऐसे युवाओं को चुना जाता है, जिनकी जिंदगी अब तक बिल्कुल सामान्य रही है। प्रीति का किरदार हार्दिक यानी कुणाल खेमू और बग्स यानी स्पर्श श्रीवास्तव को एजेंट बनने की ट्रेनिंग देता दिखाई देता है।

कुणाल का लापरवाह अंदाज, स्पर्श बने गंभीर

टीजर में कुणाल खेमू का किरदार काफी लापरवाह और मजाकिया नजर आ रहा है। इसके उलट स्पर्श श्रीवास्तव का किरदार ज्यादा गंभीर दिखाई देता है। दोनों की अलग-अलग पर्सनैलिटी ही कहानी में कॉमेडी पैदा करती है। टीजर में एक्शन सीक्वेंस के साथ कई ऐसे पल भी हैं, जहां दोनों किरदारों की नासमझी और नए-नए एजेंट बनने की कोशिश मजेदार परिस्थितियां पैदा करती है।

पठान और टाइगर जैसी फिल्मों पर मजेदार तंज

‘वाइब’ की सबसे खास बात यह है कि फिल्म बॉलीवुड के फेमस स्पाई यूनिवर्स पर हल्के-फुल्के अंदाज में कॉमेडी करती नजर आ रही है। टीजर में ‘पठान’ और ‘टाइगर’ जैसी स्पाई फिल्मों की शैली को मजाकिया तरीके से पेश करने की झलक मिलती है। फिल्म में भोजपुरी स्टार निरहुआ और यशपाल शर्मा भी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म से डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर की टीजर में अभी झलक नहीं दिखाई गई है।

Vibe Teaser Release
अमिताभ बच्चन के सामने सुनिधि चौहान ने खोला बचपन का राज, बोलीं- आप मेरे लिए सांता क्लॉज हैं और पहले क्रश भी

18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘वाइब’ का लेखन और निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com