कॉकटेल 2, मां इंटी बंगारम, मैं वापस आऊंगा और पेद्दी की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल

Box Office Collection Today: ‘कॉकटेल 2’ ने छठे दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं ‘मां इंटी बंगारम’ ने 33.20 करोड़, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 32.45 करोड़ और ‘पेद्दी’ ने 236.60 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

सोनाली झा

Box Office Collection Report Today: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, लेकिन शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार कायम है। फिल्म वीकडेज में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और शानदार कमाई कर रही है। वहीं सामंथा की एक्शन फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और रामचरण की ‘पेद्दी’ भी टिकट खिड़की पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि मंगलवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन वीकडे के हिसाब से बुधवार की कमाई भी मजबूत मानी जा रही है। इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन लगभग 66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

मां इंटी बंगारम की कमाई भी जारी

साउथ सुपरस्टार सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं और दर्शक इसके एक्शन और कहानी की सराहना कर रहे हैं। बुधवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले मंगलवार को इसका कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म की कुल कमाई अब 33.20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

मैं वापस आऊंगा ने बनाए रखी रफ्तार

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म ने 13वें दिन 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने 12वें दिन 3.10 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इसकी कुल कमाई 32.45 करोड़ रुपये हो चुकी है।

पेद्दी का शानदार सफर जारी

राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत ‘पेद्दी’ को रिलीज हुए तीन सप्ताह पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल रही है। बुधवार को फिल्म ने 80 लाख रुपये की कमाई की, जबकि मंगलवार को इसका कलेक्शन 91 लाख रुपये था। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कुल कारोबार अब 236.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस-VIDEO

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी