गेम चेंजर ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, जानिए कैसा है सोनू सूद की फतेह का हाल 
मनोरंजन

Box Office Collection: जैसे-तैसे गेम चेंजर ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, जानिए कैसा है सोनू सूद की फतेह का हाल

सोनू सूद की फतेह और रामचरण की गेम चेंजर को रिलीज हुए 5 दिन बीत गया है। गेम चेंजर ने जैसे तैसे 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन सोनू सूद की फिल्म फतेह का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है।

अनिल सिंह

मुंबई: रामचरण की गेम चेंजर और सोनू सूद की फतेह दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों से लोगों को और मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन दोनों ही फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं। रामचरण की गेम चेंजर ने 5 दिन के बाद 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। तो वहीं सोनू सूद की फिल्म फतेह बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। दोनों की फिल्मों के बजट में भी बड़ा अंतर है। रामचरण की गेम चेंजर 500 करोड़ में बनी है। तो वहीं सोनू सूद की फिल्म फतेह 25 करोड़ में बनी है। लेकिन दोनों ही फिल्में अब भी अपने बजट से कोसों दूर हैं।

बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2, 40 दिन के बाद भी जबरदस्त प्रदर्शन दिखा रही है। तो वहीं रामचरण की गेम चेंजर और सोनू सूद की फतेह बुरी तरह से फेल हो चुकी हैं। 5 दिन के भीतर दोनों फिल्म की कमाई का आंकड़ा अगर मिला दिया जाए तो 110 करोड़ रुपए भी नहीं पहुंचा है। जबकि पुष्पा 2 अब भी दोनों के पर डे कलेक्शन से अधिक का बिजनेस कर रही है। ऐसे में गेम चेंजर और फतेह की खस्ताहाल का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

गेम चेंजर फिल्म शंकर ने डायरेक्ट की है जिन्होंने रोबोट और रोबोट 2 जैसी फ़िल्में बनाई थी, इतना ही नहीं एस शंकर रजनीकांत के अलावा कमल हासन के साथ भी काम कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने इंडियन 2 बनाई थी। जिसमें कमल हासन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन वह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। गेम चेंजर 500 करोड़ के बजट में बनी है। रामचरण के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित होती नजर आ रही है। ऐसे में अब एस शंकर के डायरेक्शन पर सवाल उठने लगा है। वहीं दूसरी तरफ सोनू सूद की फतेह 25 करोड़ की लागत में बनी, लेकिन यह फिल्म 5 दिन के बावजूद 10 करोड़ रुपए कमाने में भी नाकामयाब साबित हुई है ऐसे में यह भी अपनी बजट वसूल पाएगी कि नहीं इस पर संदेह होने लगा है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा