सनी देओल की बॉर्डर 3 (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Sunny Deol Film Border 3: ‘बॉर्डर 3’ की तैयारी शुरू, सनी देओल फिर दिखाएंगे देशभक्ति का दम

Border 3 Update: सनी देओल की हिट फ्रेंचाइजी ‘बॉर्डर’ का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 3’ पर काम शुरू हो चुका है और इसे 2027 की बड़ी वॉर फिल्म माना जा रहा है।

सोनाली झा

Sunny Deol Upcoming Film Border 3: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर और बॉर्डर 2 की सफलता के बाद अब मेकर्स ने ‘बॉर्डर 3’ को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने फिल्म की प्लानिंग शुरू कर दी है और इस पर शुरुआती काम भी चल रहा है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय वॉर फिल्मों में से एक रही है।

फिल्म में एक बार फिर सनी देओल लीड रोल में नजर आ सकते हैं। पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी उनका किरदार देशभक्ति और जज्बे से भरपूर होगा। ‘बॉर्डर’ सीरीज में सनी देओल का दमदार डायलॉग डिलीवरी और देश के प्रति समर्पण दर्शकों के दिलों को छूता रहा है। यही वजह है कि तीसरे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

2027 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बनने की तैयारी

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बॉर्डर 3’ को बड़े स्तर पर बनाने की योजना है और इसे साल 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल किया जा सकता है। फिल्म में आधुनिक तकनीक, बड़े एक्शन सीक्वेंस और दमदार कहानी देखने को मिल सकती है। मेकर्स इस बार कहानी को और ज्यादा इमोशनल और भव्य बनाने की तैयारी में हैं, ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों में एक अलग अनुभव मिल सके।

भारतीय वायुसेना पर भी बनेगी नई फिल्म

इसी बीच जेपी फिल्म्स एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जो भारतीय वायुसेना पर आधारित होगा। बताया जा रहा है कि यह फिल्म वॉर जोन से हटकर एक नई शैली में बनाई जाएगी और इसमें फैंटेसी एडवेंचर का तड़का भी हो सकता है। इस प्रोजेक्ट में भी सनी देओल के कैमियो की संभावना जताई जा रही है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें लाहौर 1947, रामायण, बाप और गबरू जैसी फिल्में शामिल हैं। खासतौर पर Ramayana में हनुमान के किरदार में उनका नया अवतार देखने को मिलेगा, जो उनके करियर का एक अलग अध्याय साबित हो सकता है। ‘बॉर्डर 3’ को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन जिस तरह से इसकी तैयारी की खबरें सामने आ रही हैं, उससे साफ है कि मेकर्स इसे एक भव्य और यादगार फिल्म बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते