करण जौहर, सनी देओल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सनी देओल की दहाड़ ने जीता करण जौहर का दिल, ‘बॉर्डर 2’ ट्रेलर देखकर की ब्लॉकबस्टर की भविष्यवाणी

Border 2 Trailer: आर्मी डे पर रिलीज हुए ‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सनी देओल की दहाड़ और दमदार स्टारकास्ट की करण जौहर ने जमकर तारीफ की है।

स्नेहा मौर्या

Karan Johar Praises Sunny Deol: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, दर्शकों का उत्साह भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मेकर्स भी फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कभी गाने तो कभी पोस्टर के जरिए लगातार फैंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखा जा रहा है। इसी बीच 15 जनवरी, आर्मी डे के खास मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने आते ही हर किसी का दिल जीत लिया।

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। देशभक्ति, इमोशन और दमदार डायलॉग्स से भरे इस ट्रेलर को देखकर न सिर्फ ऑडियंस बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इसके फैन हो गए हैं। हर तरफ ‘बॉर्डर 2’ की चर्चा हो रही है और लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए और ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

करण जौहर ने सनी देओल की खुलकर तारीफ

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाने वाली है। करण ने ट्रेलर को ड्रामैटिक, इमोशनल और देशभक्ति से भरपूर बताया।

करण जौहर ने डायरेक्टर अनुराग सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने सनी देओल की स्टार पावर की भी सराहना की और लिखा कि सनी देओल अपने पुराने अंदाज में दहाड़ते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वरुण धवन की खामोशी को बेहद पावरफुल बताया और कहा कि वह बिना बोले भी बहुत कुछ कह जाते हैं।

‘बॉर्डर 2’ ने जीता स्टारकास्ट का दिल

करण जौहर ने दिलजीत दोसांझ को शानदार और इमोशनल बताया, वहीं अहान शेट्टी की स्क्रीन प्रेजेंस को भी काफी दमदार कहा। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार को भी इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी।

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’, साल 1997 में आई जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगी। फिलहाल, ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद फैंस को अब सिर्फ ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का इंतजार है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही