वरुण धवन, सुनील शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पहले फिल्म देख लो…वरुण धवन की हुई ट्रोलिंग पर फूटा सुनील शेट्टी का गुस्सा, ट्रोलर्स की लगाई जमकर क्लास

Varun Dhawan Trolling: ‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर के बाद वरुण धवन को ट्रोल किया जा रहा है। इस पर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट करते हुए कहा कि फिल्म देखे बिना किसी को जज करना गलत है।

स्नेहा मौर्या
Suniel Shetty Defends Varun Dhawan: कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों से पहचान बनाने वाले वरुण धवन अब अपने करियर में एक बड़ा और गंभीर मोड़ लेने जा रहे हैं। वह पहली बार वॉर ड्रामा में नजर आएंगे और उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पहले से ही चर्चा में है। हालांकि, फिल्म की झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वरुण को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर और गाने रिलीज होने के बाद कुछ यूजर्स को वरुण धवन का एक्सप्रेशन पसंद नहीं आया। इसी वजह से एक्टर को ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों का कहना है कि वह इस तरह के गंभीर किरदार में फिट नहीं बैठते। हालांकि, फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और ऐसे में यह ट्रोलिंग कई लोगों को नाइंसाफी लग रही है।

वरुण की ट्रोलिंग पर सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर अब सुनील शेट्टी ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। सुनील शेट्टी खुद 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का अहम हिस्सा रहे हैं, भले ही वह इसके सीक्वल में नजर नहीं आएंगे। खास बात यह है कि उनके बेटे अहान शेट्टी ‘बॉर्डर 2’ में नेवी ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने वरुण का सपोर्ट करते हुए कहा, “क्या किसी ने पूरी फिल्म देखी है? किसी ने नहीं देखी है। हमने सिर्फ कुछ सीन देखे हैं। वरुण धवन फिल्म में कमाल करने वाले हैं, वह बेहद टैलेंटेड हैं।”

फिल्म में सम्मानित ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं एक्टर

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि वरुण धवन फिल्म में खुद को नहीं, बल्कि एक शहीद ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “वरुण एक ऐसे सम्मानित अधिकारी की भूमिका में हैं, जिसने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इसलिए बाहर बैठकर ऐसी बातें कहने से पहले हमें सोचना चाहिए। आज किसी को नीचा दिखाना बहुत आसान हो गया है।”

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले ही शुरू हुई ट्रोलिंग के बीच सुनील शेट्टी का बयान साफ दिखाता है कि किसी कलाकार के काम को परखने से पहले धैर्य रखना जरूरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद वरुण धवन अपने प्रदर्शन से आलोचकों को किस तरह जवाब देते हैं।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता