सनी देओल की बॉर्डर 2 फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सनी देओल को लग सकता है बड़ा झटका! ‘धुरंधर’ की राह पर Border 2, खाड़ी देशों में बैन की आशंका

Border 2 Gulf Ban: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ भारत में जबरदस्त ओपनिंग को तैयार है, लेकिन पाकिस्तान विरोधी कंटेंट के चलते यूएई और खाड़ी देशों में रिलीज पर संकट मंडरा रहा है।

स्नेहा मौर्या

Border 2 Advance Booking: जेपी दत्ता की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ (1997) का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। सनी देओल स्टारर यह वॉर ड्रामा फिल्म शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी और इसे इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है। एडवांस बुकिंग से ही साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने वाली है।

हालांकि, भारत में जबरदस्त क्रेज के बीच फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ को यूएई समेत कई खाड़ी देशों में रिलीज की मंजूरी नहीं मिली है।

खाड़ी देशों में क्यों फंसी ‘बॉर्डर 2’?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में अब तक रिलीज परमिशन नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि फिल्म में मौजूद पाकिस्तान विरोधी कंटेंट इसकी रिलीज में सबसे बड़ी बाधा बन गया है। फिल्ममेकर्स ने इन देशों में सेंसर अप्रूवल पाने की कोशिश जरूर की, लेकिन रिलीज में अब कुछ ही समय बाकी होने के कारण समय पर मंजूरी मिलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ खाड़ी देशों के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाएगी।

‘धुरंधर’ जैसा झटका?

यह स्थिति रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की याद दिलाती है, जिसे पाकिस्तान समेत कई देशों में बैन का सामना करना पड़ा था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, उस बैन से फिल्म को करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि, इसके बावजूद ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया।

एडवांस बुकिंग में दिखा दम

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स भी काफी मजबूत हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 10.21 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है, जिससे इसके डबल डिजिट ओपनिंग लेने की पूरी उम्मीद है।

गणतंत्र दिवस का मिलेगा फायदा

फिल्म की रिलीज के कुछ ही दिन बाद 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की छुट्टी पड़ रही है, जो इसके कलेक्शन को और मजबूती दे सकती है। पहले भी सनी देओल की ‘गदर 2’ को खाड़ी देशों में रिलीज नहीं किया गया था, लेकिन भारत में उसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि ‘बॉर्डर 2’ भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतिहास दोहराएगी।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस