OTT के बाद अब टीवी पर भी ‘धुरंधर’ का बजेगा डंका! पार्ट 1-2 की साथ में होगी बड़ी डील, मेकर्स का खास प्लान

Dhurandhar TV Rights: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ अब ओटीटी के बाद टीवी पर धमाल मचाने को तैयार है, सैटेलाइट राइट्स के लिए मेकर्स ने बड़ी रणनीति बनाई है।
dhurandhar tv premiere
धुरंधर टीवी प्रीमियर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ranveer Singh Movie Dhurandhar Tv Premiere: रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक शानदार प्रदर्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद भी फिल्म को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले ओटीटी डील और अब टीवी राइट्स को लेकर मेकर्स ने ऐसा दांव खेला है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर के मेकर्स सैटेलाइट यानी टीवी राइट्स को लेकर एक बड़ा और अनोखा प्लान बना रहे हैं। इस बार फिल्म के टीवी राइट्स को सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे डबल पैकेज के रूप में बेचा जाएगा।

सैटेलाइट राइट्स के लिए मेकर्स का बड़ा दांव

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर के निर्माता टीवी चैनलों के साथ धुरंधर पार्ट 1 और धुरंधर पार्ट 2 की एक साथ डील करना चाहते हैं। यानी मेकर्स का इरादा है कि दोनों फिल्मों के टीवी प्रीमियर का सौदा एक ही बार में भारी रकम लेकर किया जाए। इससे उन्हें ज्यादा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि किस टीवी चैनल के साथ यह डील फाइनल होगी।

टीवी प्रीमियर को लेकर आई अहम जानकारी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि धुरंधर पार्ट 1 का टीवी प्रीमियर 31 मार्च 2026 को किया जा सकता है। वहीं, धुरंधर पार्ट 2 को उसकी थिएटर रिलीज के करीब 117 दिनों बाद टीवी पर प्रसारित करने की योजना है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

ओटीटी पर पहले ही हो चुकी है तगड़ी डील

टीवी से पहले धुरंधर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी शानदार सौदा किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डिजिटल राइट्स 130 करोड़ रुपये से ज्यादा में बेचे गए हैं। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को धुरंधर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है, जिससे ऑनलाइन दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा।

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

धुरंधर की सफलता के बाद फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में रणवीर सिंह की यह फ्रेंचाइजी हर प्लेटफॉर्म पर छाई रहने वाली है।