बॉर्डर 2 फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Border 2 Advance Booking: विदेशों में मचा धमाल, प्री-सेल्स ने तोड़े रिकॉर्ड, ओपनिंग को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Border 2 Overseas Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही विदेशों में छा गई है। ओवरसीज एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़ों ने ओपनिंग को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

स्नेहा मौर्या

Border 2 Advance Booking: सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से आधिकारिक तौर पर शुरू हो रही है, लेकिन उससे पहले ही ओवरसीज मार्केट में इसके शुरुआती आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। कुछ जगहों पर तो भारत में टिकट बिक्री शुरू होने से पहले ही विदेशों में फिल्म ने शानदार प्री-सेल्स दर्ज कर ली हैं।

ओवरसीज मार्केट में कैसी रही प्री-टिकट सेल?

ऑस्ट्रेलिया में ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग ने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां फिल्म ने ‘वॉर 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों से लगभग दोगुनी कमाई की है। कनाडा में सबसे बड़ी सिनेमा चेन सिनेप्लेक्स ने अभी बुकिंग शुरू नहीं की है, लेकिन दूसरी बड़ी चेन लैंडमार्क सिनेमाज में सीमित शोज के बावजूद 2-3 शोज में करीब 100 टिकटें बिक चुकी हैं। अमेरिका में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मेजर हिंदी थिएटर्स में 1-2 शोज के साथ शुरुआत होने के बावजूद टिकट सेल्स संतोषजनक बताई जा रही हैं। वहीं जर्मनी जैसे यूरोपियन मार्केट में भी ‘बॉर्डर 2’ को पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है।

मिडिल ईस्ट में रिलीज पर सस्पेंस

फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, ऐसे में माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में इसकी रिलीज संभव नहीं होगी। इसके बावजूद अन्य विदेशी बाजारों में फिल्म की शुरुआती प्री-सेल्स काफी मजबूत मानी जा रही हैं।

‘गदर 2’ से भी ज्यादा मजबूत संकेत

हालांकि फिलहाल ओवरसीज में लिमिटेड शोज के साथ टिकट बिक्री हो रही है, लेकिन जैसे-जैसे शोज बढ़ेंगे, कलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी बाजारों में जो फिल्में अच्छी प्री-सेल्स दिखाती हैं, उनका असर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आता है। इस मामले में ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआती प्री-सेल्स, ‘गदर 2’ से भी ज्यादा मजबूत संकेत दे रही हैं।

पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई?

ट्रेड रिपोर्ट्स और पिंकविला के अनुमान के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन करीब 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। टीजर, ट्रेलर और म्यूजिक को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करेगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी