बॉलीवुड एक्ट्रेस दिवाली लुक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कोई बनीं पटाखा, तो कोई फुलझड़ी, दिवाली पर रकुल-रश्मिका समेत इन बॉलीवुड हसीनाओं ने लगाई आग

Celebs Diwali Look: हर साल की तरह इस साल भी सेलेब्स के बीच दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने फोटोज और स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल भी जीत लिया।

स्नेहा मौर्या

Bollywood Actresses Diwali Celebration: देशभर में दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं कुछ सितारे घर पर मां लक्ष्मी की पूजा में व्यस्त रहे, तो कुछ परिवार और दोस्तों के साथ पटाखे फोड़ते नजर आए। वहीं, बॉलीवुड हसीनाओं ने इस मौके पर अपने फोटोज और स्टाइलिश लुक से फैंस को दिवाना बनाया दिया।

दरअसस, मौनी रॉय ने अपने परिवार के साथ घर पर लक्ष्मी पूजा की और इस दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। येलो और पिंक कलर की साड़ी में मौनी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनका डिजाइनर ब्लाउज और परफेक्ट मेकअप हर किसी का ध्यान खींच रहा था।

दिशा पटानी ने दोस्तों संग मनाई दिवाली

दिशा पटानी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। व्हाइट चिकनकारी कुर्ता में दिशा का सिंपल और प्यारा अंदाज देखने को मिला। उनका लुक बेहद हल्का और आकर्षक था, जो फैंस को खूब पसंद आया। कृति सेनन ने दिवाली पर रेड कलर का स्लीवलेस शरारा पहना। मैचिंग ईयररिंग्स और खुले बालों के साथ उनका लुक पूरी तरह फुलझड़ी जैसा चमक रहा था। कृति की यह ड्रेस और मेकअप उन्हें दिवाली की रौनक में चार चांद लगा रहे थे।

रश्मिका मंदाना ने रॉयल लुक से जीता दिल

रश्मिका मंदाना का दिवाली अवतार भी रॉयल और स्टाइलिश था। ऑफ-व्हाइट प्लाजो सूट के साथ हैवी ग्रीन लॉन्ग दुपट्टा कैरी किए हुए रश्मिका बेहद स्टनिंग दिख रही थीं। माथे पर बिंदी और स्मोकी आई मेकअप ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

इसके अलावा दिव्या खोसला, गोल्डन ऑफ शोल्डर ब्लाउज और ऑफ-व्हाइट साड़ी में दिवाली पर पटाखा फोड़ते नजर आईं। उनका ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो वहीं रकुलप्रीत सिंह ने हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ मैचिंग लहंगा और फ्रीडी हेयरस्टाइल में दिवाली मनाई। उनका स्टाइलिश और प्यारा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है।

मानुषी छिल्लर ने पिंक साड़ी में ढाया कहर

मानुषी छिल्लर ने भी पिंक कलर की साड़ी में दिवाली का जश्न मनाया। उन्होंने इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ड्रेप किया और परफेक्ट दिवाली लुक पेश किया। हालांकि, बॉलीवुड की ये हसीनाएं अपने फैशन, स्टाइल और ग्लैमरस लुक से दिवाली की रौनक को और भी खास दिया। फैंस सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं और अपने पसंदीदा सितारों को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP