Bohemia Comeback: दुबई में 1 नवंबर को आसिम रियाज के साथ देंगे लाइव शो 
मनोरंजन

बोहेमिया और आसिम रियाज का दुबई में बड़ा धमाका, बॉलीवुड हैलोवीन पार्टी में परफॉर्मेंस

Rap Star Bohemia Comeback: रैप स्टार बोहेमिया 1 नवंबर को दुबई में आसिम रियाज के साथ लाइव परफॉर्म करेंगे। वे अपने नए गाने 'सही आय' का लाइव डेब्यू करेंगे। यह बॉलीवुड हैलोवीन बीच पार्टी का हिस्सा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Bollywood Halloween Beach Party: रैप संगीत के आइकॉनिक कलाकार बोहेमिया (Bohemia) दुबई में एक बार फिर अपनी जबरदस्त प्रस्तुति के साथ वापसी कर रहे हैं। यह खबर दुबई के संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह पैदा कर रही है, क्योंकि बोहेमिया की यह वापसी लंबे इंतजार के बाद हो रही है। बोहेमिया 1 नवंबर 2025 को बरसती बीच पर होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड हैलोवीन बीच पार्टी में मंच संभालेंगे, जिसे त्योहार के मौसम की शुरुआत करने वाली सबसे बड़ी और रोमांचक पार्टी माना जा रहा है।

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हिप-हॉप में बड़ा नाम कमा चुके बोहेमिया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वह दुबई की ऊर्जा को बहुत पसंद करते हैं और लंबे समय बाद यहाॅं लौटकर उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस परफॉर्मेंस में कुछ खास सरप्राइज मेहमान भी शामिल होंगे, जो शाम को और भी यादगार बना देंगे। उन्होंने कहा, "दुबई ने मुझे हमेशा रचनात्मक रूप से प्रेरित किया है, इसलिए इस शहर में वापस आकर परफॉर्म करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।"

आसिम रियाज के साथ 'सही आय' का लाइव डेब्यू

इस खास कार्यक्रम में बोहेमिया अकेले नहीं होंगे। उनके साथ युवा और लोकप्रिय कलाकार आसिम रियाज (Asim Riaz) भी मंच साझा करेंगे। बोहेमिया और आसिम रियाज मिलकर अपने नए गाने 'सही आय' (Sahi Aaye) का पहला लाइव प्रदर्शन करेंगे। यह गाना ठीक उसी दिन 1 नवंबर को रिलीज होने वाला है।

आसिम रियाज के लिए सपने के सच होने जैसा

आसिम रियाज ने इस मौके को अपने लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "बोहेमिया के साथ परफॉर्म करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं बचपन से ही उनको अपना आदर्श मानता आया हूं।" आसिम ने कहा कि 'सही आय' गाने को परफॉर्म करना जुनून, मेहनत और लगातार संघर्ष की जीत है। उन्होंने दुबई के दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने का वादा किया, जिसे वे जिंदगी भर याद रखेंगे।

'बंदना पीपल' कर रहा है आयोजन

इस शानदार इवेंट का आयोजन 'बंदना पीपल' नाम की एक प्रमुख इवेंट ऑर्गनाइजिंग टीम कर रही है, जिसके प्रमुख सदस्य रिजवान खालिद और मोहम्मद नजम हैं। इस खास शाम में फैंस को देसी हिप-हॉप की असली ताकत देखने को मिलेगी, जब बोहेमिया और आसिम रियाज अपनी ऊर्जा और संगीत के जरिए दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देंगे।

EndFragment

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज