-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Worlds Scariest Church Made Of Human Bones Know The Mystery
दुनिया का सबसे डरावना चर्च जिसे देखने आते हैं लाखों लोग, अनोखी है इसकी रहस्यमयी कहानी
- Written By: प्रीति शर्मा
क्रिसमस का त्यौहार आने वाला है ऐसे में लोग चर्च जाना पसंद करते हैं। आमतौर पर आपने कई चर्चों के बारे में सुना होगा और देखा भी होगा। जिसे सजाने के लिए फूलों और अन्य सजावटी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

दुनिया का सबसे डरावना चर्च (सौ. सोशल मीडिया)
Scariest Church: क्रिसमस का त्यौहार आने वाला है ऐसे में लोग चर्च जाना पसंद करते हैं। आमतौर पर आपने कई चर्चों के बारे में सुना होगा और देखा भी होगा। जिसे सजाने के लिए फूलों और अन्य सजावटी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे चर्च के बारे में सुना है जो इंसान के कंकालों से सजाया गया है। इस चर्च को दुनिया का सबसे डरावना और रहस्यमयी चर्चा माना जाता है। लेकिन इसके बाद भी यहां पर लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। कंकालों से भरा चर्च देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।
कहां पर स्थित है यह डरावना चर्च
जानकारी के अनुसार इस डरावने चर्च को एक या दो नहीं बल्कि 70 हजार कंकालों से सजाया गया है। जो देखने बहुत ही डरावना लगता है लेकिन फिर भी इसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगती है। अनुमान के अनुसार साल भर इस अनोखे चर्च को देखने के लिए करीब दो लाख से भी ज्यादा लोग आते हैं। इस अनोखे और डरावने चर्च का नाम सेडलेक ऑस्युअरी है। यह चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में स्थित है। इस चर्च की छत और झूमर सब कुछ इंसानी हड्डियों से सजाया गया है। जिस वजह से इसे चर्च ऑफ बोन्स के नाम से भी जाना जाता है।
क्या है इस चर्च की रहस्यमयी कहानी
कहा जाता है कि इस चर्च का निर्माण करीब 150 साल पहले किया गया था। इस चर्च को इंसानी कंकालों से सजाने के पीछे भी एक रहस्यमयी वजह है। कहते हैं कि साल 1278 में बोहेमिया के राजा ओट्टोकर द्वितीय ने हेनरी नाम के एक संत को यरुशलम भेजा था। बता दें कि यरुशलम को ईसा मसीह की कर्मभूमि कहा जाता है। यहां पर ही उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। जब यरुशलम से संत वापस लौटे तो वह अपने साथ वहां की पवित्र मिट्टी से भरा हुआ एक जार भी लेकर आए।
सम्बंधित ख़बरें
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
किसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
जिसके बाद उस मिट्टी को एक कब्रिस्तान के ऊपर डाल दिया गया। उसी के बाद यह लोगों को दफनाने की पसंदीदा जगह बन गई। कब्रिस्तान की मिट्टी को लोग पवित्र मानते थे इस वजह से वह चाहते थे कि मरने के बाद उन्हें वहीं पर दफनाया जाए। इसी दौरान 14वीं सदी में ब्लैक डेथ महामारी फैल गई और भारी संख्या में लोग मारे गए। जिसके बाद उन्हें भी प्राग के उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था। कहा जाता है कि भारी मात्रा में लोगों को दफनाने की वजह से कब्रिस्तान में बिल्कुल जगह नहीं बची थी। इस वजह से वहां पर उनके कंकालों और हड्डियों को निकालकर चर्च में सजा दिया गया। इस वजह से यह चर्च पूरी दुनिया भर में फेमस हो गया।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Worlds scariest church made of human bones know the mystery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM










