मनोरंजन

उड़ गई है सलमान खान की रातों की नींद, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने किया खुलासा

सलमान खान के ऊपर मंडरा रहा जान से मारे जाने का खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन इस बीच सलमान खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, बिश्नोई समाज का विरोध प्रदर्शन कुछ यही इशारा कर रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने काला हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं बिश्नोई समाज अब सलमान खान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। सलमान खान और सलीम खान के पुतले बिश्नोई समाज ने फूंके हैं। इसी बीच बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का बयान सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान बेहद चिंतित हैं और उन्हें रातों को नींद नहीं आ रही है। वह फोन करके जीशान सिद्दीकी से बात करते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सलमान खान के लिए मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है।

सलमान खान की दोस्त और एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया। लेकिन इसके बावजूद सलमान खान के ऊपर मंडरा रहा खतरा अभी टला नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी अभी बरकरार है। हालांकि सलमान खान ने अपना इरादा साफ कर दिया है कि इन धमकियों के बावजूद वह रुकने वाले नहीं हैं। वह लगातार बिग बॉस की शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग की शुरुआत भी कर चुके हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद रातों को सो नहीं पा रहे थे सलमान खान 

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का बयान सामने आया है। जीशान सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पिता की हत्या के बाद सलमान खान उनका हाल-चाल जानने के लिए हर रात उन्हें फोन करते थे और यह बताते थे कि उन्हें भी नींद नहीं आ रही है। जीशान सिद्दीकी ने यह भी बताया कि सलमान खान उनके पिता को भाई की तरह मानते थे और यही कारण है कि उनकी हत्या के बाद वह ठीक से सो नहीं पा रहे थे।

काला हिरण शिकार मामला 

आपको बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमलावरों ने गोली मारकर बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी और यह दावा किया था कि सलमान खान के साथ करीबी रिश्ते की वजह से उनकी हत्या की गई है। साल 1998 में आई फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काला हिरण शिकार का आरोप लगा था और इसी आरोप की वजह से बिश्नोई समाज उनसे नाराज नजर आ रहा है। 2018 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी और उसके बाद से यह सिलसिला लगातार चल रहा है।

सलमान खान के खिलाफ बिश्नोई समाज का विरोध प्रदर्शन शुरू 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ बिश्नोई समाज खड़ा नजर आ रहा है। सलमान खान के विरोध में बिश्नोई समाज ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस के मौके पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सलमान खान और सलीम खान का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने जोधपुर के अलग-अलग इलाकों में यह प्रदर्शन किया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने सलीम खान के उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें सलीम खान ने यह कहा था कि काला हिरण मामले में सलमान खान बेकसूर है। इतना ही नहीं बिश्नोई समाज की तरफ से यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर यह आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा। तो ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सलमान खान की मुश्किलें आने वाले वक्त में कम होती नहीं दिख रही है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन