कशिश कपूर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बिग बॉस फेम कशिश कपूर के घर 4 लाख की चोरी, नौकर पर लगा आरोप, पुलिस कर रही तलाश

कशिश कपूर के मुंबई स्थित घर से 4.5 लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी का आरोप घरेलू नौकर सचिन कुमार चौधरी पर है, जो बीते 5 महीनों से काम कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV और तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

सोनाली झा

Bigg Boss fame Kashish Kapoor: मुंबई में रहने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम कशिश कपूर के घर से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अंबोली इलाके में स्थित उनके फ्लैट से एक घरेलू नौकर ने 4 लाख रुपये नकद चुरा लिए और फरार हो गया। यह रकम कशिश ने अपनी मां को भेजने के लिए अलमारी में रखी थी। अब अंबोली पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कशिश कपूर मूल रूप से बिहार के पूर्णिया की रहने वाली हैं और मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) के न्यू अंबिवली सोसाइटी, वीरा देसाई रोड में रहती हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शो और रियलिटी सीरीज में हिस्सा लिया है। उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए लोकप्रियता हासिल हुई थी। जानकारी के मुताबिक, घर में काम करने वाला नौकर सचिन कुमार चौधरी बीते पांच महीनों से कशिश के यहां काम कर रहा था।

कशिश कपूर रोज सुबह 11:30 बजे आता और दोपहर 1 बजे तक घर छोड़ देता था। कशिश ने बताया कि उन्होंने कुल 7 लाख रुपये अलमारी में रखे थे, लेकिन जब 9 जुलाई को अपनी मां को पैसे भेजने के लिए रकम निकालनी चाही तो उन्हें केवल 2.5 लाख रुपये ही मिले। बाकी 4.5 लाख रुपये गायब थे। जब कशिश ने घर में पूछताछ की, तो नौकर सचिन घबरा गया।

कशिश कपूर ने जब उसकी जेब की तलाशी लेनी चाही तो उसने इंकार कर दिया और अचानक 50,000 रुपये लेकर घर से भाग गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही क्राइम ब्रांच की एक टीम को भी आरोपी की तलाश में लगाया गया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह साफ है कि घर में और कोई बाहरी घुसपैठ नहीं हुई थी। सभी शक की सुई नौकर पर ही जा रही है। अब पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी जांच के जरिए आरोपी को पकड़ने में जुटी है। कशिश कपूर को बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने के बाद लोकप्रियता मिली। वे एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 15' में भी दिखाई दी थीं।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति