काजी तौकीर और सलमान खान (सौ. Instagram @jiohotstarreality)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: वीकेंड के वार पर खुलेगा काजी तौकीर की शादी का राज, स्काउट ओपी का हौसला बढ़ाएंगे सलमान खान

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaarबिग बॉस के वीकेंड का वार में सलमान खान काजी तौकीर से उनकी लव स्टोरी पर सवाल करते नजर आएंगे। वहीं, स्काउट ओपी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें जिंदगी की अहम सीख भी देंगे।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • वीकेंड का वार में सलमान ने स्काउट ओपी का बढ़ाया हौसला

  • काजी से पूछा शादी का सवाल, गाया रोमांटिक गाना

  • गूल्लू से झगड़े के बाद स्काउट और यंग की दोस्ती में दरार

Bigg Boss Weekend Ka Vaar Qazi Touqeer Romantic Song: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में बिता वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा था। जहां सलमान खान ने गूल्लू की जमकर क्लास लगायी थी। यही नहीं सलमान खान ने स्काउट ओपी को भी लॉइल्टी का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए है।

रविवार की रात बिग बॉस में भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है। जहां एक ओर सलमान खान स्काउट ओपी का हौसला बढ़ाते हुए नजर आने वाले है, तो वहीं दूसरी ओर वो काजी से कुछ खास सवाल भी पूछते हुए भी दिखायी देने वाले है।

स्काउट का बढ़ाया हौसला

बिग बॉस 20 में पिछले हफ्ते में काश्वी हीरानंदानी की एंट्री के बाद लगातार ट्रोलिंग का सामना करने वाले स्काउट ओपी काफी निराश नजर आ रहे हैं, ऐसे में सलमान खान उनके सपोर्ट में सामने आकर उनका हौसलाअफजाही करते हुए दिखे हैं।

जियो हॉटस्टार के प्रोमो में सलमान स्काउट से सवाल करते है, जिसके जवाब में स्काउट कहते है कि मुझे नहीं पता की बाहर से मैं जिस लाइफस्टाइल के साथ आया था, वो अब है भी या नहीं। जिसके बाद सलमान खान एक बड़े भाई की तरह जिंदगी का पाठ सिखाते हुए दिख रहे हैं।जिसके बाद सलमान खान ये भी कहते है कि अब आप ये स्टेज डिजर्व करते हैं।

काजी से शादी को लेकर किया सवाल

बिग बॉस के इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान काजी तौकीर से उनकी शादी को लेकर सीधा सवाल करते हैं। सलमान खान काजी से पूछते है कि उनकी लव मैरिज हुई थी या अरेंज? जिसके बाद काजी बताते है कि अरेंज में लव हो गया। जिसके बाद सलमान दोबारा उनसे सवाल करते है कि बीवी को हां कराने के लिए कौन सा गाना गाया था? जिसके बाद काजी तौकीर सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड का आई लव यू गाना गाकर सुनाते है।

स्काउट और यंग की दोस्ती में आयी दरार

बिग बॉस में यंग डीएसए और गूल्लू के बीच हुई लड़ाई के बाद से शो में कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। जहां यंग डीएसए लगातार स्काउट पर उनका साथ ना देने का इल्जाम लगा रहे हैं। शो के शुरुआत से यंग और स्काउट की दोस्ती में गूल्लू के साथ हुए मामूली झगड़े ने दरार ला दी है।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

हम रिजीम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में संजय राउत का कड़ा हमला

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप