

53 साल की हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, जानें कितनी है नेटवर्थ
ऐश्वर्या की संपत्ति अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा
फिल्मों के साथ इंटरनेशनल ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है कमाई
Aishwarya Rai Bachchan Abhishek Bachchan Net Worth: साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। 1 नवंबर 1973 में मैंगलोर में ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म हुआ था।
मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने तक, ऐश्वर्या राय बच्चन ने लगभग 3 दशकों तक अपने करियर में शानदार ऊंचाई हासिल की थी।
1994 में मिस वर्ल्ड जीतने वाली ऐश्वर्या को बतौर प्राइस मनी 50,000 यूरो यानी लगभग 35,00,000 रुपये हासिल किए थे। ऐसे में आज हम जानेगें कि मिस वर्ल्ड 1994 ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ कितनी है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमानित नेटवर्थ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर बतायी जाती है। ऐश्वर्या ने फिल्मों में लंबे करियर और कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के चलते अपनी कमाई हासिल की है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक्टिंग के अलावा एडवर्टाइजमेंट की दुनिया में भी अपनी पहचान बनायी है। इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलरिटी के चलते उन्हें कई ग्लोबल कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिला है।
अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिषेक बच्चन ने एक एक्टर के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। अभिषेक बच्चन की अनुमानित नेटवर्थ 33 से 34 मिलियन अमेरिकी डॉलर बतायी जाती है। उनकी कमाई का जरिया फिल्में, प्रोडक्शन से जुड़े काम और बिजनेस वेंचर्स में निवेश है। इसके अलावा खेल जगत से जुड़े निवेश भी उनकी संपत्ति का हिस्सा बताए जाते हैं।
आंकड़ों के आधार पर ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा है। हालांकि, ये आंकड़े सार्वजनिक वेबसाइटों पर उपलब्ध अनुमान हैं। इन्हें दोनों कलाकारों की असली नेटवर्थ या आधिकारिक वित्तीय जानकारी नहीं माना जाना चाहिए।
ऐश्वर्या राय बच्चन का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कॉस्मेटिक्स ब्रांड के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। इस साझेदारी ने उन्हें ग्लोबल ब्यूटी कैंपेन में भारतीय सिनेमा के चर्चित चेहरों में शामिल किया है। इसके अलावा, वह एक लग्जरी स्विस घड़ी निर्माता कंपनी से भी जुड़ी रही हैं। फिल्मों के अलावा इन ब्रांड पार्टनरशिप से भी उनकी कमाई होती है।