अरिश्फा खान और काजी तौकीर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अरिश्फा खान ने कहा बकवास मत करो, काजी तौकीर ने दिया करारा जवाब, बिग बॉस 20 के घर में गरमाया माहौल

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अरिश्फा खान ने काजी से पुरानी बात पर माफी मांगी और बकवास न करने को कहा।

सोनाली झा

Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: 'बिग बॉस 20' के घर में रिश्तों के समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। कभी मजबूत बॉन्डिंग के लिए चर्चा में रहे काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच अब तनातनी देखने को मिल रही है। अब शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच एक बार फिर जोरदार बहस देखने को मिली, जिसमें बात इतनी बढ़ गई कि काजी ने अरिश्फा से अपनी जुबान संभालकर बात करने तक को कह दिया।

जियोहॉटस्टार रिएलिटी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए प्रोमो में अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। अरिश्फा काजी से कहती हैं कि वह बाहर चले जाएं और उन्हें बात करने दें। इस पर काजी जवाब देते हैं कि वह कहीं नहीं जाएंगे और अरिश्फा से बदतमीजी न करने के लिए कहते हैं। अरिश्फा सफाई देती हैं कि वह बदतमीजी नहीं कर रही हैं और प्यार से बात कर रही हैं। वह कहती हैं कि उन्हें माही विज से बात करनी है, इसलिए काजी वहां से चले जाएं। इसके बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ जाती है।

तो हवा से बात करो न

बहस के दौरान अरिश्फा काजी से कहती हैं कि जब वह उनसे बात ही नहीं कर रही हैं तो काजी भी उनसे बात न करें। इस पर काजी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं कि तो हवा से बात करो न। इसके बाद वह ऊपर की तरफ इशारा करते हुए अरिश्फा से वहीं बात करने को कहते हैं। काजी के इस अंदाज से अरिश्फा और भड़क जाती हैं और कहती हैं कि आप पागल हो जाते हो क्या?' अरिश्फा की यह बात सुनकर काजी नाराज हो जाते हैं। वह पूछते हैं कि क्या वह उन्हें पागल कहें। अरिश्फा उन्हें ऐसा कहने के लिए कहती हैं, लेकिन काजी बाद में कहते हैं कि वह पागल नहीं हैं, तो वह ऐसा क्यों कहेंगे।

पुराने विवाद पर अरिश्फा ने मांगी माफी

बहस के दौरान अरिश्फा खान ने पुरानी बात भी उठा दी। उन्होंने काजी से कहा कि उन्होंने पहले उन्हें चुप-चुप कहा था, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी। अरिश्फा ने कहा कि काजी ने जिस तरह से उनसे बात की थी, उससे उन्हें काफी गुस्सा आया था। इस पर काजी हैरान होकर पूछते हैं कि यह बात कब की है। वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि कब, 1947 की बात है? काजी की यह बात सुनकर अरिश्फा और नाराज हो जाती हैं।

अपनी जुबान संभालकर बात करो

अरिश्फा काजी से कहती हैं कि ये बकवास नहीं करना मेरे सामने। इसके बाद काजी तौकीर भी अपना आपा खोते नजर आते हैं। वह गुस्से में अरिश्फा से कहते हैं कि ये बकवास क्या बोल रहा हूं? अपनी जुबान संभालकर बात करो। प्रोमो में दोनों के बीच बढ़ती बहस देखकर साफ है कि कभी बेटी जैसा रिश्ता बताने वाले काजी और अरिश्फा के बीच अब काफी तनाव पैदा हो चुका है। अब देखना होगा कि शो में यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और क्या दोनों फिर से अपनी पुरानी बॉन्डिंग वापस ला पाते हैं।

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान