

Arishfa Khan and Amrapali Dubey Fight: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के नए सीजन की शुरुआत होते ही घर के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने लगा है। कंटेस्टेंट्स के बीच तालमेल बैठने से पहले ही तकरार की राह पर रिश्ते आगे बढ़ते दिख रहे हैं। शो के तीसरे दिन जारी हुए नए प्रोमो ने साफ कर दिया है कि इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प और विवादों से भरा रहने वाला है। बिग बॉस के घर के अंदर अब रोज नए मोड़ सामने आ रहे हैं, जहां छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़ों में तब्दील हो रही हैं।
हाल ही की प्रोमो में अरिश्फा खान और भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बात तब बिगड़ी जब अरिश्फा ने खुद को 'बच्ची' समझे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने सभी के सामने कहा कि उनका दिमाग बाकी लोगों से ज्यादा तेज है। इस पर आम्रपाली के टिप्पणी करते हुए कहा कि रील कटवाने की कोशिश न करें। इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। अरिश्फा ने गुस्से में घरवालों को दोहरे चरित्र वाला कह दिया, जिसके बाद माही विज भी इस झगड़े में कूद पड़ीं।
घर में बहसों का दौर अभी थमा भी नहीं था कि पहले ही वीक का नॉमिनेशन प्रोसेस पूरा हो गया। वोटिंग प्रक्रिया के बाद 4 बड़े नामों पर बेघर होने का खतरा मंडराने लगा है। इस हफ्ते कनिका मान, उदिती सिंह, अरिश्फा खान और लव गिल को नॉमिनेट किया गया है।
शो की शुरुआत में ही नॉमिनेशन की गाज गिरने से इन चारों खिलाड़ियों का खेल अब दर्शकों के हाथों में पहुंच चुका है। देखना होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट पहले ही वीक में बेघर होकर सफर खत्म करता है।
बिग बॉस 20 के एपिसोड के आखिर में किचन एरिया का माहौल भी काफी चर्चा में रहा। जहां युग, ईशा और रीति आपस में बातचीत कर रहे थे। युग ने मजाक में खुद को 'बादशाह' कहा, लेकिन ईशा रिखी ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और पूरी तरह खामोश रहीं।
इसके बाद जब युग से पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो ईशा रिखी ने साफ जवाब देने के बजाय बात टाल दी। घर के अंदर का यह उलझा हुआ समीकरण बता रहा है कि आने वाले दिनों में और भी दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे।