स्काउट और काजी तौकीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Update: लव गिल से भिड़े काजी तौकीर तो पिघली स्काउट से पुरानी नाराजगी, फिर शुरू हुई दोस्ती

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Scout OP: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और स्काउट ओपी की चार हफ्तों पुरानी दुश्मनी खत्म हो गई है। लव गिल से बहस के बाद दोनों ने गिले-शिकवे भुलाकर फिर दोस्ती कर ली।

सोनाली झा

Highlights

  • बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच चार हफ्तों की दुश्मनी खत्म हो गई है।

  • काजी ने लव गिल के साथ बहस के दौरान स्काउट का खुलकर समर्थन किया।

  • काजी ने लव पर स्काउट की भावनाओं के साथ खेलने और उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Scout Friendship: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन रिश्तों के नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं। कभी दोस्त एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाते हैं, तो कभी पुरानी दुश्मनी दोस्ती में बदल जाती है। अब ऐसा ही बदलाव काजी तौकीर और स्काउट ओपी के रिश्ते में देखने को मिला है। करीब चार हफ्तों तक एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने के बाद दोनों ने फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। खास बात यह है कि लव गिल के साथ हुई काजी की तीखी बहस के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं।

बीते एपिसोड में काजी तौकीर ने सबके सामने लव गिल को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने लव को चेतावनी दी कि वह स्काउट ओपी की भावनाओं के साथ न खेलें और उनका इस्तेमाल करना बंद करें। काजी ने आरोप लगाया कि लव अपने फायदे के लिए स्काउट को साथ रख रही हैं। इस दौरान काजी ने स्काउट का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने उन्हें नेक और साफ दिल इंसान बताते हुए सलाह दी कि वह लव गिल से दूरी बनाकर रखें और घर के अंदर अपना अलग गेम खेलें। काजी के इस स्टैंड ने घर के रिश्तों में एक नया मोड़ ला दिया।

चार हफ्तों की नाराजगी भुलाकर फिर आए करीब

लव गिल से बहस के बाद हालिया लाइव फीड में काजी और स्काउट एक साथ बैठकर बातचीत करते दिखाई दिए। दोनों ने अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर रिश्ते को एक नई शुरुआत देने का फैसला किया। बातचीत के दौरान काजी ने स्काउट को समझाया कि उन्हें घरवालों की गॉसिप और भड़काने वाली बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है, लेकिन घर के कुछ सदस्य उनके बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

एक ही कप से कॉफी पीकर दिखाई दोस्ती की झलक

काजी तौकीर की बातों से स्काउट भी सहमत नजर आए। उन्होंने माना कि दोनों ने करीब चार हफ्ते आपसी लड़ाई में बिता दिए, जबकि इस दौरान वे साथ मिलकर मस्ती कर सकते थे और अच्छी यादें बना सकते थे। इस बातचीत के बीच एक प्यारा पल तब आया, जब काजी ने अपनी कॉफी में से स्काउट को भी दो-तीन घूंट पीने के लिए दिए। दोनों का यह छोटा-सा जेस्चर उनके बीच लौटती दोस्ती की झलक दिखाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि काजी और स्काउट की यह नई बॉन्डिंग घर के बाकी सदस्यों के खेल को किस तरह प्रभावित करती है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां