Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोले अरिजीत सिंह के राज, बोले- साथ बैठते ही हंसते-हंसते हो जाता है बुरा हाल

Arijit Singh Qazi Touqeer: काजी तौकीर ने बिग बॉस 20 में अरिजीत सिंह के साथ अपनी 21 साल पुरानी दोस्ती के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अरिजीत कैसे हैं और दोनों की पहली मुलाकात कब हुई थी।
Arijit Singh Qazi Touqeer Friendship
अरिजीत सिंह और काजी तौकीर (सौ. Instagram)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • काजी तौकीर ने खोले अरिजीत सिंह की पर्सनैलिटी से जुड़े राज

  • 21 साल पुरानी दोस्ती, बोले- साथ बैठकर खूब हंसते हैं अरिजीत

  • फेम गुरुकुल में हुई थी पहली मुलाकात, एक कमरे में रहते थे दोनों

Arijit Singh Qazi Touqeer Friendship: कलर्स टीवी के रियलिटी शो में नजर आने वाले काजी तौकीर ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह से जुड़े कई राज खोले हैं। काजी तौकीर और अरिजीत सिंह लगभग 21 साल से दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद गहरा और खास रिश्ता शेयर करते हैं।

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में काजी तौकीर को अरिजीत सिंह के बारे में बात करते हुए देखा जा रहा है। इस बातचीत में काजी तौकीर ने उदिति सिंह और अरिश्फा खान को अरिजीत के बारे में कई बातें बतायी।

अरिजीत सिंह को लेकर कही बड़ी बात

बिग बॉस कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अरिश्फा खान और उदिति सिंह के साथ बातचीत में बताया कि अरिजीत एक रिजर्व इंसान है। साथ ही काजी ने ये भी बताया कि अरिजीत में एक अलग ही लेवल का पागलपन है और वे ऐसे इंसान हैं, जो खुद को और भी ज्यादा एक्सप्लोर करने के लिए लगातार आगे बढ़ाते रहते हैं।

अरिजीत के साथ कैसा है काजी का बॉन्ड

काजी तौकीर ने कहा कि जब अरिजीत और मैं एक साथ बैठते हैं, तो अरिजीत को हंसते-हंसते पेट में दर्द होने लगता है, क्योंकि मेरा लेवल उनसे अलग है। वे भी पागलपन वाली हरकतें करते हैं, लेकिन साथ ही वे एक प्राइवेट इंसान भी हैं। वह सिर्फ अपने लोगों के सामने ही खुलते हैं।

काजी ने आगे बताया कि कैसे अरिजीत की जिज्ञासा और क्रिएटिव अप्रोच उन्हें और आगे बढ़ाती रहती हैं। उन्होंने कहा कि वो बहुत पागल, कमाल के, चैंपियन और खूबसूरत इंसान हैं और यह उनके अंदर कभी खत्म नहीं होना चाहिए। उनके अंदर चैंपियन वाला एटीट्यूड है।

Arijit Singh Qazi Touqeer Friendship
Netflix Top 8: वीकेंड पर देख डालें ये 8 फिल्में और सीरीज, क्राइम थ्रिलर से कॉमेडी तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन

दोनों की पर्सनैलिटी सेम

काजी ने अपने और अरिजीत के बीच समानता के बारे में बात करते हुए कहा कि अलग-अलग तरीके से एक्सप्रेस करने के बावजूद दोनों की पर्सनालिटी एक जैसी है। बता दें कि काजी तौकीर और अरिजीत सिंह दोनों ने ही भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' के दौरान हुई थी। इस शो में काजी तौकीर विजेता बने थे, जबकि अरिजीत सिंह छठे स्थान पर रहे थे।

शो के दौरान दोनों टीनएजर थे और एक ही कमरे में साथ रहते थे। जब काजी तौकीर 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए, तब अरिजीत सिंह ने खुलकर उनका समर्थन किया। अरिजीत ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वे पहली बार बिग बॉस देख रहे हैं क्योंकि उनके दोस्त और 'रॉकस्टार काजी' इस शो का हिस्सा हैं।