धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर गूंजेगी दूसरी किलकारी! एक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Dheeraj Dhoopar Second Baby: धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी पोस्ट ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज कर दी हैं। कपल ने परिवार में और प्यार जुड़ने का मैसेज शेयर किया है।
Dheeraj Dhoopar Vinny Arora Anniversary
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने 16 नवंबर को शादी की 10वीं सालगिरह मनाई।

  • कपल ने एनिवर्सरी पर रोमांटिक और फैमिली तस्वीरों की सीरीज शेयर की।

  • पोस्ट की आखिरी स्लाइड पर लिखा था, 'हम अपने परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ने जा रहे हैं।'

Dheeraj Dhoopar Vinny Arora Anniversary: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने 16 नवंबर को अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक और फैमिली तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ लिखे एक खास मैसेज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि धीरज और विन्नी जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने अभी तक दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपनी 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इनमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ उनके बेटे जैन के साथ खूबसूरत फैमिली मोमेंट्स भी देखने को मिले।

कपल का पोस्ट

पोस्ट की आखिरी स्लाइड ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इस तस्वीर पर कपल ने लिखा कि हम अपने परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ने जा रहे हैं। इसी लाइन के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस और कई सेलेब्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

Dheeraj Dhoopar Vinny Arora Anniversary
प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से रानी मुखर्जी को भेजा था मैसेज, जवाब पढ़कर रह गई थीं हैरान

धीरज ने विन्नी के लिए लिखा खास नोट

एनिवर्सरी के मौके पर धीरज और विन्नी ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में कहा कि एक दशक का साथ और अभी पूरी जिंदगी बाकी है। दस साल बाद भी तुम मेरे सबसे पसंदीदा इंसान हो और मेरी सबसे पसंदीदा लव स्टोरी हो। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव। कपल की इन तस्वीरों और पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

टीवी शो के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो 'मात पिता के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को शादी कर ली थी।

Dheeraj Dhoopar and Vinny Arora Anniversary
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

2022 में बेटे जैन का किया था स्वागत

शादी के करीब छह साल बाद 10 अगस्त 2022 को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा पहली बार माता-पिता बने थे। विन्नी ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जैन रखा। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब 10वीं सालगिरह पर किए गए इस पोस्ट के बाद फैंस को कपल की ओर से दूसरी प्रेग्नेंसी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।