Highlights
काजी तौकीर अपनी फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हो गए।
मनीष ने काजी के परिवार का मैसेज सुनाने के लिए अपनी एक लाइफलाइन छोड़ दी।
गुल्लू ने कनिका के परिवार का संदेश दिलाने के लिए अपनी लाइफलाइन का त्याग किया।
अरिशफा की हाइट और पढ़ाई पर कमेंट करने को लेकर यंग और स्काउट से उनकी बहस हुई।
लव की मां का माही के लिए आया मैसेज उन्हें बुरा लगा। वह रोने लगीं और शो छोड़ने की बात कहती नजर आईं।
Bigg Boss 20 Latest Episode: 'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों, बहस और इमोशनल ड्रामे का सिलसिला जारी है। हालिया एपिसोड में जहां अरिशफा की पढ़ाई और हाइट को लेकर विवाद देखने को मिला, वहीं फैमिली मैसेज ने घरवालों को भावुक कर दिया। काजी तौकीर अपने परिवार का संदेश सुनकर इमोशनल हो गए। दूसरी ओर, माही को लव की मां का मैसेज सुनकर काफी बुरा लगा। वह रोती नजर आईं और शो छोड़ने तक का फैसला कर लिया।
एपिसोड की शुरुआत यंग के अरिशफा की पढ़ाई पर टिप्पणी करने से हुई। इसके बाद स्काउट ने भी अरिशफा की हाइट का मजाक उड़ाया। दोनों की बातें सुनकर अरिशफा नाराज हो गईं और उनकी यंग व स्काउट के साथ तीखी बहस हो गई। घर का माहौल उस वक्त काफी तनावपूर्ण हो गया। इस विवाद के बाद स्काउट, यंग और आम्रपाली ने आपस में फैसला किया कि वे अब अरिशफा के बारे में कोई बात नहीं करेंगे।
घर में एक और बहस तब शुरू हुई, जब यंग ने काजी तौकीर को आम्रपाली के बारे में विवादित टिप्पणी करने से रोका। उन्होंने काजी से कहा कि उन्हें आम्रपाली पर बच्चे बेचने जैसी बातें नहीं कहनी चाहिए। यंग की इस बात पर काजी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और दोनों के बीच बहस छिड़ गई। इस मुद्दे ने घर के माहौल को और गरमा दिया।
इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को बताया गया कि उनके परिवार की तरफ से खास संदेश आए हैं। हालांकि, इन संदेशों को सुनने के लिए उन्हें अपनी किसी एक लाइफलाइन का त्याग करना होगा। ऐसे में घरवालों के सामने परिवार का प्यार पाने और अपनी सुविधा बचाने के बीच चुनाव करने की चुनौती आ गई।
टास्क के दौरान सबसे पहले मनीष ने काजी तौकीर के परिवार का मैसेज सुनने के लिए अपनी लाइफलाइन छोड़ दी। परिवार का संदेश सुनते ही काजी भावुक हो गए और उन्होंने मनीष का आभार जताया। वहीं, आम्रपाली दुबे को चिंता हुई कि कोई अपने फायदे के लिए कैसेट तोड़ सकता है। दूसरी तरफ, गुल्लू ने कनिका के परिवार का संदेश सुनाने के लिए अपनी दो लाइफलाइन में से एक का त्याग कर दिया। यह देखकर कनिका भी इमोशनल हो गईं।
आने वाले एपिसोड में माही और लव से जुड़ा एक भावुक मोड़ देखने को मिलेगा। लव की मां माही के लिए एक संदेश भेजेंगी, जिसमें वह उनके खिलाफ बातें करती नजर आएंगी। यह मैसेज सुनकर माही को काफी बुरा लगेगा। उन्हें महसूस होगा कि बिग बॉस उन्हें जानबूझकर नकारात्मक तरीके से दिखा रहे हैं। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगेंगी और शो छोड़ने का फैसला करती नजर आएंगी।