सलमान खान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान खान के बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर आज, काऊबॉय लुक से हिट गानों पर डांस तक, प्रोमो में दिखी पूरी झलक

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' आज से शुरू हो रहा है। शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। प्रीमियर से पहले सामने आए प्रोमो में सलमान का काऊबॉय लुक और डांस काफी चर्चा में है।

सोनाली झा

Bigg Boss 20 Premiere: सलमान खान एक बार फिर अपने पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस बार शो का 20वां सीजन शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। शो के प्रोमो सामने आने के बाद से ही दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस सीजन में क्या नया और खास देखने को मिलेगा। वहीं, सलमान खान भी एक बार फिर शो की कमान संभालते नजर आएंगे।

'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट करेंगे। टीवी दर्शक इसे कलर्स टीवी पर देख सकेंगे, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो की स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी। शो के प्रीमियर से पहले ही इसके कई प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। हाल ही में ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग शुरू हुई थी, जिसमें सलमान खान काऊबॉय लुक में नजर आए। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। इसके अलावा सामने आए कुछ प्रोमो में सलमान अपने हिट गानों पर डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रोमो में दिखा सलमान खान का खास अंदाज

'बिग बॉस 20' के प्रोमो लगातार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। एक प्रोमो में सलमान खान मनोज तिवारी की बेटी से भी दर्शकों को रूबरू कराते नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की एंट्री और शो का फॉर्मेट काफी दिलचस्प होने वाला है। शो की थीम और कंटेस्टेंट्स को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। हालांकि सभी कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची को लेकर मेकर्स की ओर से पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।

2010 से बिग बॉस का चेहरा हैं सलमान खान

सलमान खान साल 2010 में 'बिग बॉस' के चौथे सीजन से शो के होस्ट बने थे। इसके बाद से वह लगातार इस रियलिटी शो की पहचान बन गए हैं। हालांकि बीच में सीजन 5 में संजय दत्त और कुछ स्पिन-ऑफ या विशेष संस्करणों में फराह खान ने भी शो की मेजबानी की थी। अब 'बिग बॉस 20' के साथ सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 20वें सीजन को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और अब सभी की नजरें ग्रैंड प्रीमियर पर टिकी हैं।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख