सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में कौन से सितारे फैलाएंगे अपना जलवा, जानिए इस नए सीजन के सभी बड़े स्टार्स के नाम
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस के नए सीजन 20 का आगाज 6 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार टीवी, पंजाबी सिनेमा और सोशल मीडिया इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शो में शामिल होने की चर्चा है।
बिग बॉस 20 में ये सितारे फैलाएंगे अपना जलवा!(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
'बालिका वधू' और 'लागी तुझसे लगन' जैसे पॉपुलर सीरियल से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस माही विज के बिग बॉस में एंट्री करने की पूरी संभावना है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इसके साथ ही 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से फेमस हुईं एक्ट्रेस कनिका मान भी इस सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई शोज में काम कर चुकीं अर्शिफा खान अब इस बड़े शो पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
डिजिटल इंडस्ट्री से जुड़े कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू और लव गिल जैसे नए नाम भी इस बार दर्शकों का एंटरटेंमेंट करते दिखाई देंगे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकीं एक्ट्रेस ईशा रिखी का नाम इस लिस्ट में प्रमुखता से लिया जा रहा है।
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस मौनी रॉय इस सीजन की सबसे बड़ी सरप्राइज एंट्री साबित हो सकती हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती के नाम की भी काफी चर्चा हो रही है(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)