लव गिल और माही विज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Twist: टास्क के दौरान लव गिल पर लगा माही विज को काटने का आरोप, अब मेकर्स के फैसले पर नजर

Love Gill Bites Mahhi Vij: बिग बॉस 20 के कैप्टेंसी टास्क में लव गिल और माही विज के बीच विवाद बढ़ गया। दावा है कि गुस्से में लव ने माही के हाथ पर काट लिया। अब मेकर्स की कार्रवाई पर सबकी नजरें हैं।

सोनाली झा

Highlights

  • बिग बॉस 20 के कैप्टेंसी टास्क में लव गिल और माही विज के बीच तीखी बहस हुई।

  • दावा किया जा रहा है कि गुस्से में लव गिल ने माही विज के हाथ पर काट लिया।

  • दोनों के बीच विवाद की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

Bigg Boss 20 Captaincy Task: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कैप्टेंसी की जंग अब काफी आक्रामक होती नजर आ रही है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन बहस और टकराव देखने को मिलता है, लेकिन इस बार कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, टास्क के दौरान लव गिल और एक्ट्रेस माही विज के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लव ने कथित तौर पर माही के हाथ पर काट लिया। इस घटना के बाद से ही शो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, घर का नया कैप्टन बनने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला चल रहा था। हर सदस्य इस टास्क को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहा था। इसी दौरान लव गिल और माही विज के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच तनाव बढ़ता चला गया और मामला तीखी नोकझोंक तक पहुंच गया।

लव गिल ने खोया अपना आपा

दावा किया जा रहा है कि बहस के दौरान लव गिल ने अपना आपा खो दिया और माही विज के हाथ पर काट लिया। हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस घटना में माही को कितनी चोट आई है।

क्या लव गिल पर होगी कार्रवाई

‘बिग बॉस 20’ के घर में टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को अपनी पूरी ताकत लगाने की छूट होती है, लेकिन किसी को जानबूझकर शारीरिक नुकसान पहुंचाना नियमों के खिलाफ माना जाता है। ऐसे में लव गिल पर लगे इस आरोप ने शो के नियमों और मेकर्स की संभावित कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल, इस कथित घटना को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस इस मामले पर क्या रुख अपनाते हैं। क्या लव गिल को इस हरकत के लिए सजा मिलेगी या वीकेंड का वार में सलमान खान इस मुद्दे पर उनकी क्लास लगाएंगे? इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिल सकता है।

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए