सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: पहले 3 कंटेस्टेंट्स के नाम हुए कंफर्म! लिस्ट सामने आते ही बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Bigg Boss 20 Contestants: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबरों के अनुसार कुशाल तनवर, विक्रम सिंह राजपूत और खुशी दुबे के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

यति सिंह

Bigg Boss 20 Contestants List: रियालिटी टीवी की दुनिया का सबसे फेमस और विवादित शो बिग बॉस एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जब से मेकर्स ने इस नए सीजन का प्रोमो रिलीज किया है, तभी से दर्शकों के बीच शो को लेकर बेकरारी काफी बढ़ गई है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार सलमान खान के साथ कौन से सितारे घर के अंदर बंद होकर अपना जलवा बिखेरेंगे।

सोशल मीडिया पर फैली तमाम खबरों की मानें तो इस बार का सीजन पिछले सभी सीजनों की तुलना में काफी ज्यादा मसालेदार और धमाकेदार होने वाला है। खबर तो यह भी आ रही है कि शो का ग्रैंड प्रीमियर इसी साल 6 सितंबर से हो सकता है। जैसे-जैसे प्रीमियर की डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे संभावित कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चाएं भी काफी तेज हो गई हैं।

रोडीज के इस खूंखार विनर का दिखेगा शो में जलवा

बिग बॉस 20 के घर में एंट्री लेने वाले जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, उनमें पहला नाम कुशाल तनवर का सामने आ रहा है। कुशाल को फैंस प्यार से गुल्लू के नाम से भी जानते हैं और कुशाल रोडीज 20 के विजेता रह चुके हैं। रोडीज के दौरान उन्होंने अपने टास्क और रणनीतियों से लोगों का दिल जीता था। अब देखना यह होगा कि क्या वे बिग बॉस के घर के मुश्किल माहौल में भी वही जादू चला पाते हैं या नहीं।

भोजपुरी सिनेमा के इस स्टार की होगी सरप्राइज एंट्री

दूसरा नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्रम सिंह राजपूत का सामने आ रहा है। विक्रम सिंह फेमस टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति हैं। मोनालिसा खुद भी बिग बॉस के एक सीजन में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने अपने खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। ऐसे में विक्रम का नाम सामने आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भी अपनी पत्नी की तरह घर में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरेंगे।

टीवी की इस खूबसूरत हसीना के नाम पर लगी लगभग मुहर

तीसरा चर्चित नाम छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस खुशी दुबे का है। खुशी ने कई पॉपुलर सीरियल में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है और उनकी सोशल मीडिया पर भी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। खुशी की सादगी और उनके काम को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। बिग बॉस 20 के मेकर्स काफी समय से एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो घर में ग्लैमर के साथ-साथ ड्रामा भी ला सके, और खुशी दुबे इस खांचे में पूरी तरह फिट बैठती हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी