सोनाली झा
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने अभिनय के साथ फैशन के लिए भी जानी जाती हैं।
मोनालिसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं।
मोनालिसा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों में मोनालिसा बिल्कुल अलग और कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आ रही हैं।
मोनालिसा ने व्हाइट शर्ट के साथ थ्री-पीस स्टाइल का ब्लैक सूट पहना हुआ है।
मोनालिसा ने काला चश्मा लगाया है, जो उनके पूरे लुक को बॉस लेडी वाली वाइब दे रहा है।
मोनालिसा ने तस्वीरों के साथ छोटा लेकिन दमदार कैप्शन लिखा कि एटीट्यूड, हां।
सोशल मीडिया यूजर्स को मोनालिसा का यह बॉस लेडी अवतार काफी पसंद आ रहा है।
मोनालिसा इन दिनों अपनी मिनी टीवी सीरीज 'लव टू हेट यू चैप्टर 2' को लेकर भी चर्चा में हैं।