रैपर यंग डीएसए और कनिका मान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Captain: यंग डीएसए ने जीता पहला कैप्टेंसी टास्क, कनिका मान के साथ इस बात पर बढ़ा झगड़ा

Bigg Boss 20 Captaincy Task: बिग बॉस 20 में पुणे के रैपर यंग डीएसए घर के पहले कैप्टन बन गए हैं। कप्तान बनते ही वॉशरूम से जुड़ी एक बात को लेकर उनकी एक्ट्रेस कनिका मान से तीखी बहस हो गई।

यति सिंह

Rapper Yung DSA Bigg Boss 20 First Captain: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का रोमांच दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। घर के अंदर प्रतिभागियों के बीच कैप्टनेंसी पाने की होड़ और आपसी तकरार अब खुलकर सामने आने लगी है। हाल ही के एपिसोड में दर्शकों को इस सीजन का पहला कैप्टन मिल गया है। पुणे के येरवडा के रहने वाले फेमस रैपर और गायक यंग डीएसए, जिनका असली नाम हर्ष विजय मचारे है, उन्होंने कैप्टन का टास्क जीतकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। जियो हॉटस्टार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उनके पहला कैप्टन बनने की ऑफिशियल पुष्टि कर दी है।

कैप्टन बनते ही कनिका मान पर भड़के रैपर

कप्तानी का ताज सिर पर सजते ही यंग डीएसए के बर्ताव में काफी बदलाव देखने को मिला। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस कनिका मान पर अपमान करने का आरोप लगा दिया। रैपर का दावा था कि जब कनिका मेल वॉशरूम में गईं, तो उन्होंने बाहर से काफी जोर से उनका नाम पुकारा था, लेकिन कनिका ने यंग डीएसए को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। यंग डीएसए का कहना था कि कनिका मान के इस बर्ताव से उन्हें अपना अपमान महसूस हुआ।

कनिका मान ने दिया करारा जवाब

यंग डीएसए के आरोपों पर कनिका मान भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने फौरन पलटवार किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें कैप्टन की आवाज सुनाई ही नहीं दी थी। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ बिग बॉस 20 के घर के कैप्टन बने हैं, यहां के कोई बादशाह नहीं बन गए हैं। बात यहीं खत्म नहीं हुई, कनिका ने बाकी घरवालों के सामने यह भी आरोप लगाया कि यंग डीएसए ने उनसे कहा था कि जब वह वॉशरूम जाएंगे तो उन्हें अपनी मदद के लिए बुला लेंगे।

गुल्लू और कनिका की गहराई दोस्ती

एक तरफ जहां यंग डीएसए और कनिका मान के बीच वॉशरूम वाले मुद्दे पर जमकर बहसबाजी देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ घर के अंदर नए रिश्ते भी पनपते दिख रहे हैं। शो में गुल्लू और कनिका मान की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है और दोनों की दोस्ती दिन-ब-दिन काफी गहरी होती जा रही है। पहले हफ्ते में ही बने इस तरह के माहौल ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में घर में और भी बड़े हंगामे देखने को मिल सकते हैं।

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मैं CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा