बिग बॉस 20 वीकेंड का वार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में हुआ एविक्शन, काजी-रीति के बीच बहस और आम्रपाली-माही को लेकर दिखा फैंस का प्यार

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में रोहिद खान कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर हो गए हैं, वहीं काजी तौकीर के प्रैंक का खुलासा होते ही रीति तिवारी भड़क उठीं।

यति सिंह

Bigg Boss 20 Latest Update: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 का 'वीकेंड का वार' ड्रामा, सस्पेंस और तीखे विवादों से भरा रहा। इस हफ्ते घर के माहौल में भारी तनाव देखने को मिला, क्योंकि दर्शकों को सीजन के पहले एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा।

सलमान खान के होस्ट किए जा रहे इस शो में जहां 1 सदस्य को बेघर होना पड़ा, वहीं घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस हुई। काजी तौकीर द्वारा किए गए एक मजाक ने पूरे घर को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया, जिससे शो का पारा और चढ़ गया।

कम वोट मिलने के चलते रोहिद खान हुए बाहर

इस हफ्ते नियमों के उल्लंघन और नॉमिनेशन चर्चा की वजह से 4 सदस्यों पर बेघर होने की गाज गिरी थी। इन सदस्यों में आसिफ, स्काउट ओपी, यंग डीएसए और ऑस्ट्रिया के मॉडल रोहिद खान शामिल थे। यंग डीएसए घर के कैप्टन होने के कारण सुरक्षित हो गए, जबकि बाकी सदस्यों के अधिकार छीन लिए गए थे। जनता के मिले सबसे कम वोटों के आधार पर रोहिद खान का बिग बॉस 20 सफर यहीं खत्म हो गया और उन्हें घर अलविदा कहना पड़ा।

काजी के नाटक पर भड़कीं रीति तिवारी

सलमान खान ने घर में खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से काजी तौकीर मेंटल हेल्थ का झूठा नाटक करके प्रैंक कर रहे थे। काजी का यह सच सामने आते ही घरवाले गुस्सा गए और उन्हें धोखेबाज बताने लगे।

आसिफ खान और यंग डीएसए के साथ-साथ रीति तिवारी भी काजी पर बुरी तरह भड़क गईं। रीति ने काजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उनसे दूर रहने की साफ नसीहत दी। बाद में काजी ने अपनी इस हरकत के लिए कैमरे के सामने शर्मिंदगी जताकर माफी मांगी।

आम्रपाली दुबे बनीं घर की नई ठकुराइन

बिग बॉस 20 को घर की जिम्मेदारियों को सही ढंग से संभालने को लेकर एक मुकाबला किया गया था। इस टास्क में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच सीधी टक्कर थी। ज्यादातर घरवालों ने आम्रपाली दुबे को सपोर्ट किया, जिसके बाद उन्हें घर की ठकुराइन चुन लिया गया।

इसके साथ ही बिग बॉस में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मेहमान बनकर आए। सोनाली ने सलमान खान के लिए खास हलवा पेश किया, वहीं तमन्ना ने काजी तौकीर से उनका फेमस डांस स्टेप सीखा।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया