हाथ में सिगरेट और चेहरे पर तेवर, विद्या बालन का 'जेलर 2' में दिखेगा नया अंदाज, कांथा के लुक ने मचाया तहलका

Vidya Balan Jailer 2: विद्या बालन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की स्टार कास्ट में शामिल हो गई हैं। हाल ही में जारी नए वीडियो में वे 'कांथा' के एक बेहद दमदार और दबंग लुक में नजर आ रही हैं।
Vidya Balan Jailer 2
विद्या बालन और रजनीकांत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajinikanth Jailer 2 Movie: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच का यह शानदार मेल हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करता रहा है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' की जबर्दस्त सफलता के बाद अब इसके दूसरे पार्ट यानी 'जेलर 2' को लेकर हलचल तेज हो गई है।

मेकर्स धीरे-धीरे फिल्म के प्रमुख किरदारों के फर्स्ट लुक से पर्दा उठा रहे हैं। इसी सिलसिले में अब हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या बालन की इस भव्य प्रोजेक्ट में एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर उनके रोल का नया वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है।

हाथ में सिगरेट और चेहरे पर तेवर

जारी किए गए वीडियो में विद्या बालन नीली साड़ी और काले रंग के ब्लाउज में एक अलग ही स्वैग के साथ दिखाई दे रही हैं। हाथ में सिगरेट लिए सीढ़ियों से उतरकर कमरे में एंटर करने का उनका अंदाज बेहद प्रभावशाली और रौबीला है।

भले ही यह झलक काफी छोटी है, लेकिन इससे यह साफ हो जाता है कि 'कांथा' का यह रोल कोई साधारण या शांत महिला का नहीं है। विद्या के चेहरे के तेवर और बेबाक शैली ने दर्शकों को पहले ही पल से बांध लिया है।

कांथा के लुक ने बढाया उत्साह

जेलर -2 के मेकर्स की ओर से कांथा की कहानी या उसके रोल के बारे में आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन खबरों के अनुसार विद्या बालन फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी बेटी का रोल निभाती हुई दिखाई दे सकती हैं।

खबर है कि मिथुन चक्रवर्ती 'जेलर 2' में मुख्य खलनायक यानी विलेन के रोल में रजनीकांत से मुकाबला करेंगे। ऐसे में विद्या के इस दबंग रोल का कहानी के मोड़ में काफी अहम योगदान रहने वाला है।

Vidya Balan Jailer 2
सैफ अली खान और करीना कपूर की लव स्टोरी का लद्दाख कनेक्शन, सुबह की सैर ने बढ़ाई थीं नजदीकियां

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

'जेलर 2' में पुरानी स्टार कास्ट जैसे राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक के अलावा कई नए बड़े नाम जुड़े हैं। इनमें एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और जतिन सरना शामिल हैं।

साथ ही मोहनलाल, शिवा राजकुमार और विजय सेतुपति जैसे कलाकारों के कैमियो की भी चर्चा है। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और अनिरुद्ध रविचंदर के धमाकेदार म्यूजिक से सजी यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com