Highlights
बिग बॉस 20 ने 60 दिनों से कम समय में 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार किया।
बिग बॉस 20 में 350 करोड़ से ज्यादा वोट डाले गए।
पिछले सीजन के मुकाबले वोटिंग में 71 प्रतिशत की बढ़ी।
बिग बॉस 20 के कुल वॉच टाइम में Gen Z की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत रही।
Salman Khan Bigg Boss 20 Record: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी सीजन 20' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नया इतिहास बना दिया है। शो ने प्रीमियर के 60 दिनों से भी कम समय में जियोहॉटस्टार पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर लिया है।
यह बिग बॉस फ्रेंचाइजी के इतिहास में किसी भी सीजन से हासिल किया गया अब तक का सबसे तेज आंकड़ा है। इस अचिवमेंट के साथ शो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि 2 दशक बाद भी दर्शकों के बीच इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है।
बिग बॉस 20 की पॉपुलेरिटी सिर्फ इसे देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शक वोटिंग और ऑनलाइन एक्टिविटी के जरिए भी शो से जुड़ रहे हैं। इस सीजन में अब तक 350 करोड़ से ज्यादा वोट डाले जा चुके हैं, जो पिछले सीजन के मुकाबले 71 प्रतिशत ज्यादा हैं।
वहीं वोट करने वाले फैंस की संख्या में भी 48 प्रतिशत की बढ़ी है। इसके अलावा दर्शकों ने लास्ट सीजन की तुलना में 3 गुना से ज्यादा मीम्स बनाए हैं। शो के प्ले-अलॉन्ग गेम 'जीतो' में हिस्सा लेने वाले दर्शकों की संख्या भी दोगुनी से ज्यादा हो गई है।
बिग बॉस 20 का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। यूके, कनाडा और सिंगापुर में यह शो जियोहॉटस्टार के टॉप 5 शोज में अपनी जगह बना ली है। वहीं यूएई में यह स्टारप्ले पर नंबर 1 शो बना हुआ है।
इसके अलावा देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के साथ लखनऊ, जयपुर और सूरत में भी इसे खूब देखा जा रहा है।
बिग बॉस के सीजन 20 की एक और खास बात युवा दर्शकों के बीच इसकी पॉपुलेरिटी है। शो के कुल वॉच टाइम में Gen Z की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है। कनेक्टेड टीवी पर भी इसकी व्यूअरशिप बढ़ रही है। इस सीजन में 24 ब्रांड्स ने शो के साथ पार्टनरशिप की है।
इस अचिवमेंट पर शो के होस्ट सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस का असली गेम सिर्फ घर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर भी चलता है, जहां लोग हर पल इससे जुड़े रहते हैं। उन्होंने 100 करोड़ घंटे के वॉच टाइम को दर्शकों के प्यार और जुड़ाव का सबूत बताते हुए सभी का धन्यवाद किया।