Bigg Boss 20 Contestants List: कलर्स टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉग अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि बिग बॉस का 20वां सीजन भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले है।
बिग बॉस 20 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है कि ये शो सितंबर में शुरू हो सकता है। शो के शुरू होने से पहले ही इससे जुड़े कंटेस्टेंट्स, नए घर और थीम को लेकर लगातार सुर्खियां आ रही है। हालांकि इस शो के मेकर्स के द्वारा इसको लेकर किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कई बड़े नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की बात की जाए, तो इस रियलिटी शो में टीवी एक्ट्रेस माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, कंटेंट क्रिएटर शोइक चक्रवर्ती और कॉमेडियन सुनील पाल बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इन नामों के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मिस्टर फैसू, फैज बलोच, भाव्या सिंह, मैक्सटर्न (Maxtern) और दुष्यंत कुकरेजा के नामों पर भी चर्चा जारी है। आपको बता दें कि ये सारे नाम सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स पर ही आधारित हैं।
बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में कुछ अहम बदलाव देखने के लिए मिल सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कई सीजन से शो का सेट डिजाइन करने वाले ओमंग कुमार इस बार इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहने वाले है। इस बार ओमंग कुमार की जगह कंचन और रूपाली बिग बॉस का सेट डिजाइन करने वाली हैं। जल्द ही शो के मेकर्स इस साल की बिग बॉस की थीम का खुलासा कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को हो सकता है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो पहले JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके बाद इसका टीवी प्रसारण होगा। डिजिटल-फर्स्ट रिलीज मॉडल को इस बार भी जारी रखने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें :- Jana Nayagan Day 5: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़, जानें 5 दिन का कलेक्शन
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि Banijay Asia पहली बार 'बिग बॉस बांग्ला' लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली होस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा भविष्य में बिग बॉस भोजपुरी और बिग बॉस पंजाबी जैसे क्षेत्रीय संस्करणों पर भी काम चलने की चर्चा है।
हालांकि, कंटेस्टेंट्स, प्रीमियर डेट और नए संस्करणों से जुड़ी इन सभी जानकारियों पर मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। यदि ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो 'बिग बॉस 20' अब तक के सबसे चर्चित सीजन में से एक बन सकता है।